Hindi News

Bhopal : फर्जी टिकट लेकर राजा भोज एयरपोर्ट पहुंची महिला, सीआइएसएफ ने किया गिरफ्तार

Written by:Ayushi Jain
Published:
Bhopal : फर्जी टिकट लेकर राजा भोज एयरपोर्ट पहुंची महिला, सीआइएसएफ ने किया गिरफ्तार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश के भोपाल शहर (Bhopal) में हाल ही में एक महिला फर्जी टिकट लेकर राजा भोज एयरपोर्ट पर टिकट काउंटर तक पहुंच गई, जिसका मामला हाल ही में सामने आया है। बताया जा रहा है कि राजा भोज एयरपोर्ट पर एक महिला ने पहले तो अंदर प्रवेश किया। उसके बाद एयर इंडिया के काउंटर तक नकली टिकट लेकर पहुंच गई। दरअसल यह महिला भोपाल से दिल्ली जाने वाली थी। लेकिन उसका फर्जी टिकट देखकर उसे काउंटर पर ही रोक दिया गया। साथ ही सीआईएसएफ ने उस महिला को गिरफ्तार करके पुलिस के हवाले कर दिया।

Must Read : इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने चलवाई अपने चेहरे पर छुरियां, ये है वजह

जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया के काउंटर तक पहुंचने वाली इस महिला को जब एयरपोर्ट के स्टाफ द्वारा देखा गया और उसकी जानकारी निकाली गई तो ना तो उसके पास सही टिकिट था और न ही पीएनआर नंबर नया था। ये देख कर एयरपोर्ट का स्टाफ हैरान रह गया और तुरंत सीआईएसएफ के जवानों को बुलाया। जब सीआईएसएफ के जवानों को इस महिला के बारे में बताया गया तो उस महिला की सही जानकारी नहीं निकलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया साथ ही पुलिस के हवाले भी कर दिया।

दरअसल , एयरपोर्ट पर केंद्र उद्योग एक सुरक्षा बल के जवानों हमेशा तैनात रहते हैं। ऐसे में इन जवानों ने महिला को गिरफ्तार किया। ये जानकारी भी सामने आई है कि महिला का नाम स्वाति चौहान उसकी उम्र मात्र 30 साल है। अभी पुलिस इस मामले की जांच में जुट चुकी हैं। महिला के खिलाफ अब तक कोई प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है। पहले पुलिस इस मामले की पूरी जांच कर रही है उसके बाद इस मामले में प्रकरण दर्ज किया जाएगा।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Ayushi Jain
लेखक के बारे में
मुझे यह कहने की ज़रूरत नहीं है कि अपने आसपास की चीज़ों, घटनाओं और लोगों के बारे में ताज़ा जानकारी रखना मनुष्य का सहज स्वभाव है। उसमें जिज्ञासा का भाव बहुत प्रबल होता है। यही जिज्ञासा समाचार और व्यापक अर्थ में पत्रकारिता का मूल तत्त्व है। मुझे गर्व है मैं एक पत्रकार हूं। मैं पत्रकारिता में 4 वर्षों से सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया से लेकर प्रिंट मीडिया तक का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कंटेंट राइटिंग, कंटेंट क्यूरेशन, और कॉपी टाइपिंग में कुशल हूं। मैं वास्तविक समय की खबरों को कवर करने और उन्हें प्रस्तुत करने में उत्कृष्ट। मैं दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली से संबंधित विभिन्न विषयों पर लिखना जानती हूं। मैने माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन किया है। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन एमए विज्ञापन और जनसंपर्क में किया है। View all posts by Ayushi Jain
Follow Us :GoogleNews