सीएम शिवराज का एंग्री अवतार, बोले जिंदगी तबाह कर दूंगा

सीएम शिवराज का एंग्री अवतार, बोले जिंदगी तबाह कर दूंगा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) आज एक बार फिर एंग्री अवतार में दिखाई दिए।  उन्होंने मंच से दुराचारियों को चेतावनी दी कि यदि किसी  तरफ आंख भी उठा कर देखी तो मामा सिर्फ जेल नहीं भेजेगा, तुम्हारी जिंदगी तबाह कर देगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज पन्ना पहुंचे उन्होंने यहाँ बनौली गांव में कुआं ताल महोत्सव का शुभारम्भ किया।  मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कन्या पूजन भी किया। मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि ये बेटियां देवियां है और  जिस धरती पर मां-बहन और बेटियों की इज्जत नहीं होगी, वह धरती और देश कभी सुखी नहीं रह सकता।

ये भी पढ़ें – SBI Recruitment 2022 : अधिकारी बनने का अच्छा मौका, लाखों में होगी सैलरी

उन्होंने बेटियों के लिए चलाई जा रही लाडली लक्ष्मी योजना सहित अन्य योजनाओं को फिर दोहराया, उन्होंने कहा कि पढ़ाई से लेकर शादी तक सब मामा ही कराएगा, चिंता मत करना। उन्होंने बेटों से भी कहा कि खूब पढ़ाई करो मामा सबकी फ़ीस देगा।

ये भी पढ़ें – प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंचे युवा काँग्रेसियों में आपस में ही चले जमकर लात-घूंसे

सीएम शिवराज ने दुष्कर्म और महिल अत्याचार करने वालों को एक बार फिर मंच से चेतावनी दी।  उन्होंने कहा कि मैं मैया के दरबार में कह रहा हूँ कि किसी मां, बहन, बेटी की तरफ अगर गलत नजर उठी तो दुराचारियों मामा केवल जेल नहीं भेजेगा, तुम्हारी जिंदगी तबाह कर देगा, मकान, दुकान कुछ भी नहीं बचेगा।  गुंडे बदमाश, दंगाई सब कुचले जा रहे है , ये जनता की सरकार है , माई की कृपा है ये सरकार दुष्टों का दलन करेगी और सज्जनों का उद्धार करेगी।

ये भी पढ़ें – RRR फिल्म के नाचो नाचो गाने ने आते ही यूट्यूब पर किया धमाल, 1 घंटे में मिले 5 लाख व्यूज

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews