SBI Recruitment 2022 : अधिकारी बनने का अच्छा मौका, लाखों में होगी सैलरी

SBI Recruitment 2022 : अधिकारी बनने का अच्छा मौका, लाखों में होगी सैलरी

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय स्टेट बैंक (State Bank Of India, SBI) ने बैंकिंग सेक्टर में नौकरी करने वालों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। SBI अपने यहाँ स्पेशल कैडर ऑफिसर की नियुक्तियां करने जा रहा है। भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है , आवेदन करने की अंतिम तारीख 28 अप्रैल है।

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को सीनियर एग्जीक्यूटिव और मैनेजर रैंक के अधिकारी चाहिए।  SBI ने इन पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

पदों का विवरण 

1 – सीनियर एग्जीक्यूटिव (इकोनॉमिस्ट) – 02 पद

2 – मैनेजर (परफॉर्मेंस, प्लानिंग एन्ड रिव्यू) – 02 पद

 ये होगा वेतनमान 

सीनियर एग्जीक्यूटिव (इकोनॉमिस्ट) – CTC 18 लाख से 24 लाख ( ये पद कॉन्ट्रेक्चुअल है)

मैनेजर (परफॉर्मेंस, प्लानिंग एन्ड रिव्यू) – 63,840/- से 78320/- रुपये के आधार पर मासिक वेतन मिलेग एसके आलावा समय समय पर दिए जाने वाले भत्ते और अन्य सुविधाएँ भी मिलेंगी।  ये पास स्थाई है।

आयुसीमा 

सीनियर एग्जीक्यूटिव (इकोनॉमिस्ट) – इस पद के लिए आवेदन करने वाले आवेदक की आयु अधिकतम 32 साल होनी चाहिए।

मैनेजर (परफॉर्मेंस, प्लानिंग एन्ड रिव्यू) – इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 28 साल से 35 साल के बीच होनी चाहिए।

ऐसे होगा चयन 

SBI के स्पशल कैडर अधिकारियों के इस पदों पर चयन आवेदन की शार्ट लिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर होगा।  इन पदों के लिए निर्धारित योग्यता और अन्य जानकारी के लिए स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर विजिट कर सकते हैं।

ऐस करें आवेदन

  • सबसे पहले एसबीआई (SBI) आधिकारिक ववेबसाइट sbi.co.in पर जायें।
  • अब होमपेज पर करियर ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब करेंट ओपनिंग पर क्लिक करें।
  • अब जिस पोस्ट पर अप्लाई करना है उसे क्लिक करें।
  • अब रजिस्टर कर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews