MP School : शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, अब स्कूलों में लगेगी ई-अटेंडेंस, आदेश जारी

MP School : शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, अब स्कूलों में लगेगी ई-अटेंडेंस, आदेश जारी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मप्र की शिवराज सरकार (Shivraj Government) ने छात्रों से जुड़ा एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार के फैसले के मुताबिक अब मध्य प्रदेश के स्कूलों (MP School) में कक्षा 1 से 12वीं तक के छात्रों की ई-अटेंडेंस लगाई जाएगी। एमपी स्कूल शिक्षा विभाग ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है।

मप्र स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव प्रमोद सिंह के हस्ताक्षर से प्रदेश के सभी कलेक्टर्स को जारी आदेश में ऑनलाइन अटेंडेंस सिस्टम (OSS, MP Online Attendance System) की बिंदुवार जानकारी दी गई है।  आदेश में सिका उद्देश्य, प्रक्रिया सहित अन्य कई जानकारियां विस्तार से दी गई हैं।

ये भी पढ़ें – चार ज्योतिर्लिंग के दर्शन मात्र 15,150 रुपये में, IRCTC दे रहा EMI की विशेष सुविधा

दरअसल मप्र शिक्षा विभाग (MP Education Department) स्कूलों में बच्चों की औसत उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण  शिक्षा पर फोकस कर रहा है, शिवराज सरकार ने इसे प्रभावी बनाना चाहती है, आपको बता दें कि अभी स्कूलों बच्चों की दैनिक उपस्थिति के लिए कोई मॉनिटरिंग सिस्टम नहीं है। ऑनलाइन अटेंडेंस सिस्टम से विकासखंड स्तर से राज्य स्तर तक मॉनिटरिंग की जा सकेगी।

 ये भी पढ़ें – नशाबंदी का विरोध, उमा भारती शराब की दुकान या अहाते में भी करेंगी रात्रि विश्राम

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews