MP School : प्राथमिक शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सूचना, इन तारीखों में कराना होगा दस्तावेज सत्यापन

MP School : प्राथमिक शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सूचना, इन तारीखों में कराना होगा दस्तावेज सत्यापन

MP Teachers Recruitment :  प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 के आधार पर स्कूल शिक्षा विभाग (MP School) और जनजातीय कार्य विभाग द्वारा भर्ती प्रक्रिया की कार्यवाही की जा रही है, इस बीच लोक शिक्षण संचालनालय ने प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल हो रहे अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी अपडेट जारी की है, संचालनालय ने कहा है कि दस्तावेज अपलोड के लिए प्रावधिक चयन एवं प्रतीक्षा सूची तथा बैकलोग पदों के लिए सूची एमपी ऑनलाइन के पोर्टल प् राप्लोद कर दी गई थी, इसमें जिन अभ्यर्थियों ने दस्तावेज अपलोड किये हैं वे 12 जनवरी से 19 जनवरी तक निर्धारित स्थल पर उपस्थित होकर अपने दस्तावेजों का सत्यापन करा लें।

लोक शिक्षण संचालनालय ने अपने अधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर परीक्षा संबंधी (MP Primary Teacher Eligibility Test 2020,MPPTET 2020)  सूचना को शेयर भी किया है, उसमें विभाग ने पूरी जानकारी दी है औइ एक प्रपत्र भी दिया है। सूचना में कहा गया है कि सत्यापन के समय अभ्यर्थी को अपने मूल दस्तावेज, उनकी स्वप्रमाणित प्रतियाँ दिए गए प्रपत्र के साथ तीन सेट में साथ में ले जाने होंगे ।

इन दस्तावेजों को सत्यापन के दौरान सम्बंधित अधिकारी मूल दस्तावेजों से मिलान कर रख लेगा फिर इन दस्तावेजों का ऑनलाइन प्रमाणीकरण किया जायेगा , सूचना में स्पष्ट कहा गया है कि जो अभ्यर्थी निर्धारित समयावधि (12 जनवरी से 19 जनवरी के बीच) में दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित नहीं होते हैं उन्हें चयन हेतु अयोग्य मान लिया जायेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews