MP Weather : 30 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, इन संभागों में बिजली चमकने, गिरने की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी

MP Weather : 30 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, इन संभागों में बिजली चमकने, गिरने की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP Weather) में मानसून इस समय पूरी तरह सक्रिय है। प्रदेश के कई जिले भारी बारिश की चपेट में हैं, कई जिले बाढ़ का प्रकोप झेल रहे हैं। मप्र मौसम विभाग (MP Weather Department) ने अगले 24 घंटों के लिए 30 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग ने कई संभागों में बिजली चमकने, गिरने का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

मप्र मौसम विभाग ने आज गुरुवार 14 जुलाई 2022 को जारी दैनिक रिपोर्ट (MP weather today daily report 14 July 2022) में प्रदेश के कई संभागों के जिलों के लिए भारी बारिश और बिजली चमकने, गिरने का ऑरेंज एवं येलो अलर्ट जारी किये हैं। विभाग ने ऐसे हालात में बचने के लिए कुछ सुझाव भी दिए हैं।

यहां ऑरेंज अलर्ट

मप्र मौसम विभाग (MP Weather Update) ने इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, भोपाल, शहडोल, जबलपुर, सागर, रीवा, चम्बल एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में अधिकांश जगह  बारिश एवं गरज चमक के साथ बौछारें गिरने की सम्भावना जताई है। इसके अलावा जबलपुर, नर्मदापुरम, इंदौर और उज्जैन संभागों के जिलों में कहीं कहीं भरी से अति भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।  इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट (MP Weather Orange Alert) जारी किया है।

यहां येलो अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने भोपाल संभाग के जिलों सहित सागर, दमोह और उमरिया जिलों में कहीं कहीं भारी वर्षा की सम्भावना (MP Weather Forecast) जताई है। वहीं जबलपुर, भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर एवं चम्बल संभाग के जिलों में तथा सागर, दमोह, उमरिया एवं डिंडोरी जिलों में बिजली चमकने या गिरने की चेतावनी दी है, विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट (MP Weather Yellow Alert) जारी किया है।

मौसम विभाग ने दिए सुझाव 

मौसम विभाग ने मानसून (MP Monsoon Rain) की सक्रियता को देखते हुए किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए कुछ सुझाव भी दिए हैं।यदि भारी बारिश हो, बिजली चमक रही हो तो इलेक्ट्रॉनिक और बिजली के उपकरण इस्तेमाल करने से बचें, उसे अनप्लग कर दें,  दो पहिया वाहन ना चलाएं, पेड़ के नीचे खड़े ना हों, बिजली गिरते समय यदि पानी में हों तो तुरंत बाहर निकल आयें, घर के बाहर निकलें तो छाता अथवा रेनकोट लेकर निकलें।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews