MP Weather : प्रदेश में मानसून का प्रभाव तेज, अधिकांश जिलों के लिए अलर्ट जारी, जानें IMD का पूर्वानुमान

mp weather

MP Weather News Today 17 July 2023 : मध्य प्रदेश में भी मानसूनी बारिश ने ठंडक तो घोल दी है लेकिन जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है, मप्र मौसम विभाग ने आज जारी रिपोर्ट में प्रदेश के अधिकांश जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जरी किये हैं।

प्रदेश के इन जिलों में बिजली गिरने के साथ बौछारों की संभावना 

मप्र मौसम विभाग ने आज दैनिक मौसम विवरण रिपोर्ट जारी करते हुए शहडोल, जबलपुर, सागर, भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर, चम्बल, रीवा  संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वज्रपात होने यानि बिजली गिरने के साथ गरज चमक के साथ बौछारें गिरने की संभावना जताई है।

इन जिलों के लिउए IMD ने जरी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट 

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए चेतावनी जारी करते हुए नर्मदापुरम संभाग के जिलों के अलावा सागर, विदिशा, छतरपुर, सीहोर, रायसेन, रतलाम, मंदसौर, राजगढ़, जबलपुर और टीकमगढ़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। IMD ने इसके अलावा इंदौर संभाग के जिलों के अलावा रीवा, सीधी, डिंडोरी, अनुपपुर, शहडोल, नरसिंहपुर, छिंदवाडा, सिवनी, मंडला , बालाघाट, पन्ना, दमोह , निवाड़ी, भोपाल, उज्जैन, देवास, शाजापुर, नीमच , गुना, अशोकनगर, शिवपुरी और श्योपुर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

इस समय तीन सिस्टम सक्रिय 

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस समय तीन सिस्टम सक्रिय है। मानसून की सक्रियता के साथ-साथ ट्रफ और साइक्लोनिक सरकुलेशन सक्रिय होने के कारण फिलहाल 1 सप्ताह तक तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बंगाल की खाड़ी से आगे बढ़े रे चक्रवात और मानसून द्रोणिका से मध्य प्रदेश में मानसून की गतिविधि में तेजी आई है। 18 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में एक अन्य चक्रवात के बनने की संभावना भी जताई गई है, जिसका असर भी दिखाई देगा ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews