खंडवा पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध शराब के साथ किया तस्कर को गिरफ्तार

mp

खंडवा,सुशील विधानी। इस समय मध्य प्रदेश (MP) में नशा मुक्ति अभियान अपने चरम पर है। इसे सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री चौहान (CM Shivraj) और उनका प्रशासन जी तोड़ मेहनत कर रहा है। खंडवा जिले के ओमकारेश्वर में आज पुलिस ने अवैध देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम सनी बताया जा रहा है जो बड़वाह का रहने वाला है।

Must read : Diwali Outfits : इस दिवाली कपड़े पहनते समय इन गलतियों को ना करें नज़रअंदाज वरना हो सकती है मां लक्ष्मी नाराज

पुलिस ने थाना प्रभारी बलराम राठौर की अगवाई में तस्कर के पास से 6 पेटी देसी शराब जब तू ही है जिसकी कीमत लगभग 24000 रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने तस्कर की एक्टिवा गाड़ी को भी जब्त कर लिया है और आपका भी कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह पूरी कार्रवाई मिली सूचना के आधार पर की थी जिसमें पुलिस के हाथ सफलता लगी।

आपको बता दें, ओमकारेश्वर बांध के बैक वाटर के किनारे अवैध कच्ची शराब बनाने का गोरखधंधा जोरों पर है। लेकिन जो सबसे बड़ी समस्या है, वह है आबकारी विभाग की उदासीनता। जिले में ज्यादातर कार्रवाई थाना पुलिस द्वारा ही की जा रही है और आपकारी विभाग की टीम का निशान दूर-दूर तक कहीं दिखाई नहीं देता। स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि आपकारी विभाग अपना काम पूरी ईमानदारी से करें तो निश्चित तौर पर इससे स्थानीय पुलिस को बहुत मदद मिलेगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews