MP: लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 2 कर्मचारी निलंबित, 37 कर्मियों को सेवा से किया गया पृथक

कंपनी द्वारा ब्लैक लिस्ट किये गए 37 आउटसोर्स कार्मिक कंपनी कार्यक्षेत्र के किसी भी बिजली कार्यालय में कार्य नहीं कर सकेंगे।
CG suspend notice

MP News : मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने कार्य में लापरवाही और अनियमितता बरतने के चलते कंपनी कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम, रायसेन, राजगढ., सीहोर, मुरैना तथा श्‍योपुर में आउटसोर्स एजेंसी से कार्यरत 37 आउटसोर्स कार्मिकों को सेवाओं से पृथक करते हुए ब्लैक लिस्ट किया है। कंपनी द्वारा ब्लैक लिस्ट किये गए 37 आउटसोर्स कार्मिक कंपनी कार्यक्षेत्र के किसी भी बिजली कार्यालय में कार्य नहीं कर सकेंगे।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल ने कहा कि कार्य में पारदर्शिता, लगन, निष्ठा और उपभोक्ता सेवाओं को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी मैदानी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे उपभोक्ता सेवाओं और कंपनी की उत्तरोत्तर तरक्की के लिए निरन्तर प्रयास करते रहें।

37 आउटसोर्स कार्मिकों की सेवा पृथक, ब्लैक लिस्ट

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने कार्य क्षेत्र के भोपाल वृत्त में कार्यरत 7 आउटसोर्स कार्मिकों के साथ ही भोपाल ग्रामीण में 3, नर्मदापुरम में 3, रायसेन में 6, राजगढ में 2, सीहोर में 8, विदिशा में 3, मुरैना में 2, श्‍योपुर में 1 तथा शिवपुरी वृत्‍त में कार्यरत 02 आउटसोर्स कार्मिकों को लापरवाही और अनियमितता बरतने के कारण सेवा से पृथक कर ब्लैक लिस्ट किया है।

दतिया: 2 कर्मी निलंबित, 1 आउटसोर्स कर्मी की सेवाएं समाप्त

  • मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र के दतिया शहर जोन में पदस्थ 2 नियमित कर्मचारियों को कार्य में लापरवाही के चलते निलंबित किया गया है। जबकि दतिया शहर जोन में ही कार्यरत 1 आउटसोर्स कर्मी को कार्य के दौरान नशे की हालत में मिलने के कारण सेवा से पृथक करते हुए (ब्लैक-लिस्ट) किया गया है।
  • उपमहाप्रबंधक दतिया ने बताया कि दतिया शहर जोन में पदस्थ लाइन परिचारक  रामस्नेही पाल और परीक्षण सहायक नीरज कुमार प्रजापति को कार्य के दौरान लापरवाही बरतने के कारण निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में रामस्नेही पाल का मुख्यालय, कार्यालय महाप्रबंधक वृत्त भिण्ड और नीरज कुमार प्रजापति का मुख्यालय, कार्यालय महाप्रबंधक वृत्त श्योपुर होगा।
  • इसी तरह दतिया शहर जोन में कार्यरत एक आउटसोर्स कर्मी सूरज पाल को कार्य के दौरान नशे की हालत में पाए जाने की चिकित्सीय परीक्षण में पुष्टि होने पर उसे सेवा से पृथक करते हुए (ब्लैक-लिस्ट) कर दिया गया है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews