जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले से नाराज़ बीजेपी ने किया ममता बनर्जी का पुतला दहन

जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले से नाराज़ बीजेपी ने किया ममता बनर्जी का पुतला दहन

मुरैना, संजय दिक्षित। पश्चिम बंगाल में हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर पथराव की घटना के विरोध में मुरैना भाजपा में आक्रोश फूट पड़ा।जिसमें शुक्रवार को भाजपा नेताओं ने पश्विम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का हनुमान चौराहा पर पुतला दहन किया और तृणमूल सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ योगेशपाल गुप्ता ने कहा कि पश्चिम बंगाल में राष्ट्रप्रेम और देश की एकता की भावना को दबाया जा रहा है। भाजपा यह सहन नहीं करेगी। अगर ममता बनर्जी समझती हैं कि ऐसी घटना से भाजपा डर जाएगी तो उनकी गलत फहमी हैं।आगामी होने वाले चुनाव में दूर हो जाएगी, क्योंकि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

बता दें कि गुरुवार को बीजेपी की राष्ट्रिय अध्यक्ष जेपी नड्डा बंगाल दौरे पर थे, वे इसी दौरान कोलकात्ता के डायमंड हार्बर जा रहे थे, तभी उनके काफिले पर हमला कर दिया गया, जिसके बाद बीजेपी ममता सरकार पर आरोप लगा रही है। बीजेपी का कहना है कि काफिले पर हमला टीएमसी के समर्थकों द्वारा करवाया गया है। जेपी नड्डा के साथ गाड़ी में कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद थे। वहीं इस पूरी घटना को लेकर गृह मंत्रालय ने बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ से जवाब मांगा है।

प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री मुंशीलाल, पूर्व जिला अध्यक्ष नागेन्द्र तिवारी, श्रीबल्लभ दंडौतिया, प्रेमकांत शर्मा,रविप्रात भदौरिया, युवा मोर्चा जिला मयंक शर्मा, मण्डल अध्यक्ष सोनू शर्मा, अनूप जैन, बृजकिशोर डण्डोतिया, मधू डण्डोतिया, जया चतुर्वेदी, रामवीर कंषाना, केडी डण्डोतिया, रामायणी गुर्जर, , नितिन गुप्ता, सोनू परमार ,संजय शर्मा, मुकेश जाटव,हरिप्रसाद आर्य,गुड्डी बाई खटीक,साधु सिंह राठौर, शैंकी शर्मा आदि भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews