भाजपा विधायक मधु वर्मा को पड़ा दिल का दौरा, डॉक्टरों ने 48 घंटे की विशेष निगरानी में रखा

मंगलवार सुबह राऊ विधानसभा से भाजपा विधायक मधु वर्मा को दिल का दौरा पड़ने के चलते उन्हें इंदौर के जूपिटर अस्पताल में भर्ती किया गया है।
भाजपा विधायक मधु वर्मा को पड़ा दिल का दौरा, डॉक्टरों ने 48 घंटे की विशेष निगरानी में रखा

राऊ विधानसभा से भाजपा विधायक मधु वर्मा को मंगलवार सुबह दिल का दौरा पड़ गया। वहीं इसके बाद उन्हें इंदौर के जूपिटर अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है और डॉक्टरों ने उन्हें 48 घंटे की विशेष निगरानी में रखा है। दरअसल विधायक मधु वर्मा की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलने के बाद से ही उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में बीच चिंता का माहौल देखा जा रहा है।

वहीं प्रशासनिक अधिकारी लगातार उनकी सेहत की जानकारी ले रहे हैं। दरअसल डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी निगरानी कर रही है। इसके साथ ही हॉस्पिटल के बाहर उनके समर्थकों की भारी भीड़ भी देखने को मिली है।

सुबह अचानक सीने में तेज दर्द हुआ

दरअसल भाजपा विधायक मधु वर्मा को मंगलवार सुबह अचानक सीने में तेज दर्द हुआ, इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पुष्टि की कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। हालांकि फिलहाल उनका इलाज जूपिटर अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार चिकित्सकों की एक टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर रख रही है।

वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 48 घंटे उनके लिए काफी अहम होने वाले हैं। इसके साथ ही अस्पताल प्रशासन ने वर्मा की सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने की सलाह दी है।

समर्थकों की भीड़ के चलते पुलिस बल को किया गया तैनात

वहीं विधायक मधु वर्मा की तबीयत बिगड़ने की खबर सुनते ही अस्पताल में उनके समर्थकों की भीड़ देखने को मिली, जिससे वहां भावुक माहौल बन गया और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात करना पड़ा। जानकारी के अनुसार इस बीच, इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह, पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे और विधायक महेंद्र हार्डिया सहित कई प्रमुख नेता और अधिकारी अस्पताल पहुंचे। वहीं उन्होंने वर्मा की सेहत के बारे में डॉक्टरों से जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews