अवैध रेत कारोबार को लेकर भाजपा विधायक की नाराजगी, कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग

अवैध रेत कारोबार को लेकर भाजपा विधायक की नाराजगी, कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग

टीकमगढ़, आमिर खान

अवैध रेत खनन और परिवहन की लगातार शिकायतें आने के बाद टीकमगढ़ विधानसभा से भाजपा विधायक राकेश गिरी ने नाराजगी जाहिर की है। इस संबंध में उन्होंने कलेक्टर को एक लिखित पत्र देकर खनिज विभाग पहुंचकर अवैध रेत कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

लिखित शिकायती पत्र में टीकमगढ़ विधानसभा से विधायक राकेश गिरी ने कहा है कि उनकी विधानसभा क्षेत्र में रेत का जो अवैध कारोबार हो रहा है, उस पर रोक लगाई जाए। इसके साथ उन्होंने कहा है कि जब टीकमगढ़ विधानसभा में रेत की कोई खदान नहीं है तो फिर यहां चेक पोस्ट क्यों बनाएं गए हैं। उन्होंने पत्र में कहा है कि टीकमगढ़ के ग्राम लार, धजरई, बड़ागांव, अनंतपुरा के सभी चैक पोस्ट शासन के नियमों को ताक पर रखकर चल रहे हैं। इसलिए इन्हे तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए।

इसके साथ उन्होंने कहा कि देर रात में कुछ गुंडे चार पहिया वाहनों से घूमकर शहर के गरीब तबके के लोगों को परेशान करते हैं और अपने आपको रेत कम्पनी का आदमी बताते हैं। ऐसे लोगों की एसपी से शिकायत कर इनके विरूद्ध कार्रवाई  कराई की जाए । साथ टीकमगढ़ जिले में रेत माफिया बाहरी गुंडों को बुलाकर यहां रखे हुए हैं। ऐसे लोगों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा हमारी विधानसभा के ग्राम सुकवाहा और अमरपुर में भी रेत का कारोबार जोरों पर है। यहां जिला प्रशासन की टीम जल्द से जल्द कार्रवाई करे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews