भाजपा की चेतावनी- बंगाल में हिंसा नहीं रुकी तो मिलेगा करारा जवाब

भाजपा की चेतावनी- बंगाल में हिंसा नहीं रुकी तो मिलेगा करारा जवाब

सीहोर, अनुराग शर्मा। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों में ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की पार्टी टीएमसी (TMC) को बहुमत मिलने के बाद जिस तरह से हिंसा हो रही है उसका भाजपा (BJP) ने तीखा विरोध किया है।  मध्यप्रदेश भाजपा (MP BJP) के कार्यकर्ताओं ने हिंसा में मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों की मौत पर दुःख जताया है और हिंसा की घोर निंदा की है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि बंगाल में हिंसा नहीं रुकी तो इसका करारा जवाब दिया जायेगा।

पश्चिम बंगाल चुनाव के परिणाम के बाद से ही सत्तारूढ़ दल टीएमसी (TMC) के कार्यकर्ता द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं की लगातार हत्या और भाजपा कार्यकर्ताओं पर हिंसक कार्यवाही के विरोध भाजपा कार्यकर्ता ने विधायक सुदेश राय (MLA Sudesh Ray) के नेतृत्व में सांकेतिक धरना दिया।  इस दौरान कोरोना गाइडलाइन का के नियमों का पूरा ध्यान रखा गया।  धरने में उपस्थित कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए विधायक सुदेश राय ने कहा कि बंगाल में जिस तरह भाजपा कार्यकर्ताओं को चुन चुन कर निशाना बनाया जा रहा है ये स्वच्छ राजनीति के विरुद्ध है।

विधायक सुदेश राय (MLA Sudesh Ray)  ने कहा कि टीएमसी (TMC) के कार्यकर्ता बंगाल में लगतार हिंसा कर रहे है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) की सरकार मूकदर्शक बनकर तमाशा देख रही है। विधायक सुदेश राय (MLA Sudesh Ray) ने कहा कि आज तो हम सांकेतिक धरना दे रहे है अगर हिंसा पर लगाम नहीं लगी  तो इसका करारा जवाब मिलेगा  हम भी उग्र आंदोलन करने पर मजबूर हो जायेगे।  धरने के दौरा मंडल अध्यक्ष प्रिंस राठौर , वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश राठौर , दिलीप राठौर , नीरज राजपूत ,राजू सिकरवार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews