Transfer News : राज्य में फिर हुए अधिकारियों के तबादले, नवीन पदस्थापना के आदेश जारी, देखें लिस्ट

एमपी सामान्य प्रशासन विभाग में 18 शासकीय कर्मचारियों के तबादले किए गए है।इस संबंध में विभाग ने सूची जारी कर दी है और 3 दिन में नवीन पदस्थापना ग्रहण करने को कहा है।उपरोक्त पदस्थापना प्रशासकीय दृष्टि से की गई है। 
transfer news

MP Transfer News: मध्य प्रदेश में अधिकारियों के तबादलों का दौर जारी है। आईएएस आईपीएस के बाद अब सामान्य प्रशासन विभाग में 18 शासकीय कर्मचारियों के तबादले किए गए है।इस संबंध में विभाग ने सूची जारी कर दी है।उपरोक्त पदस्थापना प्रशासकीय दृष्टि से की गई है।

आदेश में कहा गया है कि अतः संबंधित विभाग / कक्ष से उक्त शासकीय सेवक को तीन कार्य दिवस के भीतर अनिवार्य रूप से कार्यमुक्त किये जाने की अपेक्षा की जाती है। कार्यमुक्त नहीं किये जाने की दशा में संबंधित शासकीय सेवक आदेश जारी होने के दिनांक से 3 कार्य दिवस के पश्चात्‌ एकपक्षीय कार्यमुक्त मानते हुये, नवीन पदस्थापना स्थान पर अनिवार्य रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराना सुनिश्चित करें, कार्यभार ग्रहण न किये जाने पर, संबंधित शासकीय सेवक के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी।

लिस्ट में इन 18 कर्मचारियों के नाम शामिल

इसमें शोएब रिजवी, किशन सिंह सैयाम, मुकेश बिले, विजय सिंह मौर्य, विनोद कुमार डोंगरे, सुशील उपाध्याय, राम नरेश प्रसाद, सुनील पाचोरकर, मुकेश दवे, अंजली चौधरी, कैलाश चौकीकर, संजय श्रीवास्तव, गजराज सिंह मीणा, सावित्री सिंह गौतम, रचना बिलगैया, लक्ष्मी सिंह, अब्दुल मतीन खान और धीरज राजपूत का नाम शामिल है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews