रेल्वे प्लेटफॉर्म पर आफत बना बैल, ठेले पर लादकर करना पड़ा रेस्क्यू

रेल्वे प्लेटफॉर्म पर आफत बना बैल, ठेले पर लादकर करना पड़ा रेस्क्यू

RAIL NEWS : बीना रेलवे स्टेशन पर आवारा पशुओं इन दिनों यात्रियों के लिए मुसीबत बने है, इन्हे हटाने विशेष अभियान चलाया गया है, प्लेटफॉर्म पर कई दिनों से डेरा जमाए एक बैल को भी यहाँ से रेस्क्यू किया गया।

यात्रियों की सुरक्षा प्राथमिकता

बीना रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को जारी रखते हुए, रेलवे प्रशासन ने नगर पालिका के सहयोग से एक विशेष अभियान चलाया। स्टेशन परिसर में आवारा पशुओं (गाय, बैल आदि) के खुलेआम घूमने से यात्रियों के लिए खतरा उत्पन्न हो रहा था। आवारा पशुओं के प्लेटफार्म पर घूमने से न केवल यात्रियों को चोट लगने का डर था, बल्कि स्टेशन परिसर की साफ-सफाई भी बाधित हो रही थी।

प्लेटफॉर्म और ट्रैक से पकड़े जानवर 
यात्रियों की सुरक्षा और स्टेशन की स्वच्छता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से,  बीना रेलवे स्टेशन पर आवारा पशुओं को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजने की विशेष मुहिम चलाई गई। इस कार्रवाई के तहत स्टेशन परिसर और ट्रैक से कुल 11 आवारा पशुओं को पकड़ कर यात्रियों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण प्रदान किया गया।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews