किन्नर को प्रेमी ने लगाई 13 लाख की चपत, 8 साल के लिव-इन रिलेशन में दिया धोखा

burhanpur

बुरहानपुर, डेस्क रिपोर्ट। बुरहानपुर (Burhanpur) एसपी आफिस में हाल ही में एक किन्नर द्वारा शिकायत करवाई गई है। बताया जा रहा है कि किन्नर को 8 साल से लिव-इन रहने के बाद प्रेमी ने धोखा दे दिया। ये धोखा बुरहानपुर के रहने वाले युवक ने दिया। दरअसल, वह किन्नर के 13 लाख रुपए लेकर फरार हो गया।

किन्नर ने इसकी शिकायत करते हुए एसपी आफिस में कहा वह युवक मेरे साथ बीते 8 साल से लिव-इन में रह रहा था। लेकिन युवक कुछ दिन पहले उसकी गैर मौजूदगी में घर से लाखों रुपए लेकर फरार हो गया। इतना ही नहीं जेवर की चोरी भी उस युवक ने की।

जानकारी के मुताबिक, हैदराबाद की रहने वाली किन्नर शबनम खान के साथ ये मामला घटित हुआ है। उसके साथ रह रहा एक युवक उसको ही 13 लाख की चपत लगा गया। पुलिस अधीक्षक राहुल लोढा के मुताबिक, किन्नर का कहना है कि बुरहानपुर के ग्राम महोद निवासी जुबेर ने रिलेशनशिप के नाम पर धोखा दिया।

Must Read : Indore : अब ऐसे होगी इंदौर में संदिग्ध वाहनों की पहचान, लाई जा रही ये विशेष सुविधा

उसके बाद वह बुरहानपुर भाग आया। पुलिस के पास जाने से पहले किन्नार शबनम ने युवक का पता लगाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया साथ ही लोगों से गुहार भी लगाई। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाने की वजह से बाद में शबनम को बुरहानपुर के एसपी ऑफिस जाना पड़ा।

युवक का नाम जुबेर बताया जा रहा है। किन्नर ने कहा कि जुबेर 10 लाख रुपए नकद और 3 लाख रुपए के जेवरात ले कर फरार हो गया। इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। साथ ही युवक के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए है। इस मामले की जांच हैदराबाद पुलिस करेगी। क्योंकि ये घटना हैदराबाद की है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews