Burhanpur News: मध्यप्रदेश बॉर्डर पर बिना अनुमति प्रवेश पर बड़ी कार्यवाही, बस जब्त, मामला दर्ज

bus

बुरहानपुर, शेख रईस। मध्यप्रदेश (madhya pradesh) के बुरहानपुर (burhanpur) में यातयात सूबेदार (traffic subedar) हेमंत पाटीदार ने बड़ी कार्यवाही की है। इस कार्यवाही में उन्होंने एक यात्री बस (passenger bus) को जब्त (seize) भी किया है। दरअसल, एक यात्री बस बिना अनुमति के मध्यप्रदेश की सीमा (madhya pradesh border) में प्रवेश कर रही थी। सूबेदार हेमंत पाटीदार ने इसी यात्री बस को जब्त कर बस मालिक एवं ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आपको बता दें कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र बॉर्डर को कलेक्टर के आदेश पर सील कर दिया गया है।

लेकिन आज हैदराबाद से इंदौर जा रही एक बस को यातायात पुलिस ने धर दबोचा। दरअसल बुरहानपुर में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने महाराष्ट्र से आने और जाने वाले रास्तों को और बॉर्डर को सील कर दिया है। लेकिन आज हैदराबाद से महाराष्ट्र और फिर महाराष्ट्र से कच्चे रास्ते से होते हुए एक बस बुरहानपुर की सीमा में घुसी जिसको यातायात सूबेदार हेमंत पाटीदार द्वारा धर दबोचा गया। इसके बाद इसे शिकारपुरा थाने में खड़ा कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें… Suspend: लापरवाही पर एक्शन, TI, SI समेत पांच पुलिसकर्मी तत्काल प्रभाव से निलंबित

यात्री बस में 30 यात्री सवार थे जिनमें से कुछ यात्रियों के पास कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट थी बाकी यात्रियों के पास कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट भी नहीं थी। बस में सवार सभी यात्री हैदराबाद से इंदौर जा रहे थे। इस दौरान यात्रियों की यातायात सूबेदार से बहस भी हुई लेकिन यात्रियों को असुविधा न हो इसलिए सभी यात्रियों को इंदौर की बस से रवाना कर दिया है और महामारी अधिनियम की धाराओं में बस चालक और बस मालिक पर मामला दर्ज कर बस को जप्त कर शिकारपुरा थाने पर खड़ा किया गया है।

बाइट – हेमंत कुमार पाटीदार, सूबेदार ट्रैफिक पुलिस

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews