एमपी विधानसभा चुनाव 2023 में ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम की एंट्री, कांग्रेस नेता ने हाथ में थामी पतंग, पार्टी ने घोषित किया प्रत्याशी

MP Election 2023

MP Election 2023 : मप्र विधानसभा चुनावों में भाजपा, कांग्रेस, आप, सपा, बसपा के साथ अब असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम की भी एंट्री हो गई है, बुरहानपुर से कांग्रेस के वरिष्ठ और प्रभावी नेता ने पार्टी से इस्तीफा देकर ओवैसी की पार्टी को ज्वाइन कर लिया और पार्टी ने तत्काल उन्हें अपना प्रत्याशी भी घोषित कर दिया है।

कांग्रेस नेता ने छोड़ी पार्टी, ओवैसी की पार्टी ने दिया टिकट 

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में लगातार समीकरण बदलते जा रहे हैं जिससे कांग्रेस एवं भाजपा में हलचल मची हुई है।
बीजेपी के कद्दावर नेता नंदकुमार सिंह चौहान के पुत्र हर्षवर्धन चौहान के निर्दलीय मैदान में आने से भाजपा में खलबली मची हुई है इसके बाद अब कांग्रेस संगठन मंत्री और वरिष्ठ नेता नफीस मंशा ने एआईएमआईएम का दामन थाम लिया है, एमआईएम ने अब उन्हें विधानसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है जिसको लेकर औरंगाबाद से एआईएमआईएम सांसद इम्तियाज जलील ने इसकी घोषणा की है।

बुरहानपुर में कांग्रेस में अल्पसंख्यक प्रत्याशी की मांग काफी समय की जा रही थी आलाकमान द्वारा कांग्रेस नेताओं की मांग को दरकिनार करने के बाद अब कांग्रेस नेता ने एआईएमआईएम का दामन थाम लिया है इस बड़े झटके के बाद चर्चा है कि बड़े नेता के पार्टी छोड़ने का असर कांग्रेस को चुनाव में दिखाई देगा।

बुरहानपुर से शेख रईस की रिपोर्ट  

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews