Vedio : मदरसे में उत्साह से मनाया स्वतंत्रता दिवस, तिरंगी साड़ी में नजर आईं नेत्री

Vedio : मदरसे में उत्साह से मनाया स्वतंत्रता दिवस, तिरंगी साड़ी में नजर आईं नेत्री

बुरहानपुर, शेख रईस। पूरे देश के साथ मध्यप्रदेश में भी आजादी का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रदेश के बुरहानपुर में स्वतंत्रता दिवस पर अलग उत्साह नजर आया, यहाँ गंगा जमुनी तहजीब की मजबूत विरासत भी दिखाई दी। शहर में कई जगह आयोजन हुए तो मदरसों में भी आजादी का जश्न पूरे जोशो खरोश के साथ मनाया गया।

स्वतंत्रता दिवस का मुख्य आयोजन स्थानीय नेहरु स्टेडियम में आयोजित किया गया। वहीं समाज सेवी, कांग्रेस नेता तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने हकीमिया हाई स्कूल में 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर सादगी के साथ झंडा फहराया। इस मौके पर हकीमिया हाई स्कूल, इंग्लिश मीडियम स्कूल, के शिक्षक शिक्षिकाएं सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। वहीं शहर में मध्य स्थित गुलमोहर मार्केट में मदरसा अबु सहफे एजुकेशन सोसायटी ने 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर शानदार  कार्यक्रम किया जहां कुरान की तिलावत के साथ कार्यक्रम का आगाज़ हुआ।

ये भी पढ़ें – स्वतंत्रता दिवस: सीएम शिवराज ने किए कई बड़े ऐलान, बोले-27% आरक्षण दिलाने हम प्रतिबद्ध

पूर्व निगमाध्यक्ष गौरी दिनेश शर्मा ने झंडा फहराया।  इस अवसर पर वे खास अंदाज में तिरंगी साड़ी में नजर आईं  जिसको उन्होंने स्पेशल 15 अगस्त के लिए तैयार करवाई थी।  उन्होंने कहा कि तिरंगे कलर की साड़ी पहन कर लोगों को एक संदेश देने की कोशिश की है कि देश की आन बान शान तिरंगा है। जिसको उन्होंने शायराना अंदाज़ में जाहिर करते हुए कहा कि…”मेरे देश नमन है तुझको मेरा, मरूं तो तिरंगा कफ़न हो मेरा”

ये भी पढ़ें – VIDEO: प्रभारी मंत्री के पास खड़ा आरक्षक बेहोश होकर गिरा, कार्यक्रम चलता रहा

मदरसा अबू सफहे एजुकेशन सोसयटी के अध्यक्ष अब्दुल बासित ने बताया कि संस्था का उद्देश्य बच्चों को दीनी तालीम के साथ साथ देश भक्ति की भावना जगाए रखना है साथ ही देश को आज़ादी दिलाने में मुस्लिम के योगदान को जन जन तक पहचान है। मदसरे के आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय सिंह रघुवंशी, तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला,लॉयन्स क्लब अध्यक्ष आसिफ शेख ,मुशर्रफ़ खान,फहीम हाशमी, कमलेश शाह, सैयद फारुख, हाफिज साहब सहित कई गणमान्य लोगों ने शिरकत की।

https://vimeo.com/587367437

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews