MP News : दुर्घटना का शिकार हुई टीकमगढ़ जा रही बस, 2 हेल्पर की मौके पर मौत, 2 गंभीर

Road Accident In Dewas

MP News : मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक बड़े एक्सीडेंट की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि ग्वालियर से सवारियां लेकर टीकमगढ़ जा रही बस की रात 1:30 बजे ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। जिसके चलते मौके पर ही 2 लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा काफी खतरनाक था।

इस हादसे में मरने वाले तो लोग बस हेल्पर थे। जैसे ही इस हादसे की घटना पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के पास नावाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत यह भीषण हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि बस क्रमांक एमपी 07 पी 5565 ग्वालियर से सवारियां लेकर टीकमगढ़ की ओर जा रही थी। लेकिन पहले बस रात करीब 1:00 बजे बस झांसी बस स्टैंड पहुंची।

MP News

यहां से बस सवारियों को लेकर टीकमगढ़ के लिए रवाना हुई। इस बस में दो हेल्पर भी चढ़ गए। लेकिन रात करीब 1:30 बजे बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के पास एक ट्रक से बस की जोरदार टक्कर होने की वजह से यह हादसा हो गया। ट्रक ड्राइवर मौके से ही फरार हो गया।

ट्रक और बस की टक्कर होने के बाद पीछे से आ रहे गिट्टी भरे डंपर भी असंतुलित हो गया, जिसके बाद वह डिवाइडर में जा घुसा। घटना के बाद बस में बैठे कि लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बस में मौजूद बम्होरी निवासी विमल सेन और एक अन्य सवारी पप्पू गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनका मेडिकल कॉलेज में उपचार किया जा रहा है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews