सिंगरौली जिले के नेहरू चिकित्सालय में पड़ा CBI का छापा,1 घंटे से चल रही है कार्यवाही

सिंगरौली जिले के नेहरू चिकित्सालय में पड़ा CBI का छापा,1 घंटे से चल रही है कार्यवाही

सिंगरौली, राघवेन्द्र सिंह गहरवार। मध्यप्रदेश (MP) के सिंगरौली (Singrauli) जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां नेहरू अस्पताल के प्रशासनिक विभाग के सिविल डिपार्टमेंट के मैनेजर आर मीना के कार्यालय पर एवं आवास पर सीबीआई का छापा पड़ा है। सीबीआई के अधिकारी कार्यालय के सभी जरूरी कागजात एवं डॉक्यूमेंट की जांच कर रहे हैं। यह छापा क्यों पड़ा इस संबंध में अभी पूरी तरह से कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

बता दें कि सिंगरौली के जयंत में स्थित नेहरू चिकित्सालय के सिविल विभाग के मैनेजर आर मीना के कार्यालय पर सीबीआई का छापा पड़ा है। सूत्र बताते हैं कि सीबीआई के लगभग आधा दर्जन से अधिक अधिकारी इस कार्यवाही में सामिल हैं। हालांकि, सीबीआई के अधिकारी अभी भी छानबीन में जुटे हुए हैं अभी भी कार्यवाही जारी है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews