Bhasma Aarti: सावन में रहेगी चलित भस्म आरती दर्शन व्यस्था, समय में हुआ बदलाव, महालोक में लगेगी 10 स्क्रीन

Bhasma Aarti

Bhasma Aarti In Mahakal: उज्जैन में महाकाल की सावन भादो में निकलने वाली सवारियों का क्रम सावन का महीना लगते ही शुरू हो जाएगा। इस दौरान लाखों श्रद्धालुओं के शहर में आने का अनुमान जताया जा रहा है। इसी को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने एक बैठक आयोजित कर कुछ जरूरी निर्णय लिए हैं।

महाकाल की 10 सवारियां

इस बार अधिक मास होने के चलते महाकालेश्वर की 10 सवारियां निकलने वाली है। 10 जुलाई को पहली सवारी के बाद 21 अगस्त को नाग पंचमी के दिन भी सवारी निकली जाने वाली है। वही 11 सितंबर को शाही सवारी ठाट बाट से निकलेगी।

चलित होगी भस्म आरती

प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लिए गए निर्णय के मुताबिक 4 जुलाई से 11 सितंबर तक बाबा महाकाल की भस्मा आरती का समय जल्दी किया जाएगा। पूरे सावन मास में यह समय तड़के 3 बजे का होगा और सोमवार के दिन भस्म आरती 2.30 बजे होगी।

यह भी तय किया गया है कि कार्तिकेय मंडपम की अंतिम 3 पंक्तियों से श्रद्धालुओं को चले तो भस्म आरती के दर्शन करने की व्यवस्था दी जाएगी ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु बाबा की आरती का लाभ उठा सकें।

वीआईपी का प्रवेश

कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि सावन के दौरान सोमवार को बेगम बाग के रास्ते वीआईपी दर्शन कराया जाएगा। साथ ही मंदिर में प्रवेश गेट नंबर 1 से कराया जाएगा।

बैठक में सवारी मार्ग पर की जाने वाली व्यवस्थाओं के संबंध में भी चर्चा की गई है। विगत महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं के लिए जिस तरह से स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थी नाग पंचमी पर भी वैसे ही सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था करना तय हुआ है। जगह जगह पर स्थाई जूता स्टैंड भी बनाए जाएंगे इसी के साथ महाकाल लोक में 10 बड़ी स्क्रीन लगेगी, जिनसे भक्त बाबा को निहार सकेंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews