
छतरपुर, संजय अवस्थी। जिले के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा दो दिवसीय दौरे पर छतरपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और इस सीएमएचओ को स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करने के निर्देश दिए हैं।
वहीं ट्रांसफर को लेकर ओमप्रकाश सकलेचा ने कहा कि ट्रांसफर में पारदर्शिता रखी जाएगी और इसके लिए जिले में एक 15 सदस्य कोर कमेटी का गठन किया है जिससे ट्रांसफर पारदर्शिता के साथ हो सकें। वहीं उन्होंने जिले में फर्नीचर क्लस्टर और अन्य उद्योगों को स्थापित किए जाने की बात भी कही है। सकलेचा ने कहा कि यहां पर उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा जिससे बेरोजगारों को रोजगार मिल सके। उन्होंने इस दौरान भाजपा कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की।
[dgv_vimeo_video id=”573119061″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

