विधायक से बहस करना टीआई को पड़ा भारी, एसपी ने किया लाइन अटैच, थाना प्रभारी ने झूठा मुकदमा दर्ज करने से की थी मनाही

विधायक से बहस करना टीआई को पड़ा भारी, एसपी ने किया लाइन अटैच, थाना प्रभारी ने झूठा मुकदमा दर्ज करने से की थी मनाही

MLA and TI dispute in Chhatarpur Police Station : छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाने में चंदला भाजपा विधायक राजेश प्रजापति ले साथ बहस करना टीआई को भारी पड़ गया, उन्हे सुबह लाइन अटैच कर दिया गया। विधायक और टीआई की तीखी नोंक-झोंक का यह वीडियो जमकर वायरल हुआ था, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी ने मामले पर संज्ञान लिया और टीआई को लाइन अटैच कर दिया है।

मारपीट का केस दर्ज कराने खुद थाने पहुंचे थे विधायक 

जानकारी के मुताबिक चंदला विधायक रविवार रात मारपीट का केस दर्ज कराने लवकुशनगर थाने पहुंचे थे, इस दौरान थाना प्रभारी ने उन्हे जानकारी दी कि मामला फर्जी है लेकिन विधायक मामला दर्ज करने पर अड़े रहे, यही नहीं विधायक थाने के मेन गेट में ही धरने पर बैठ गए और इस दौरान विधायक और टीआई हेमंत नायक के बीच तीखी नोंक-झोंक हुई, जिसका वहां मौजूद किसी शख्स ने वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद छतरपुर पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने इस पर संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी लवकुशनगर को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई के लिए जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह को सौंपी गई है। हालांकि वीडियो में विधायक टीआई को ही चेतावनी देते नजर आ रहे है।

[dgv_vimeo_video id=”798308927″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews