Chhindwara: वशीकरण के शक में सास ने ली बहु की अग्निपरीक्षा, दहकते अंगारो पर चलवाया, देखें Video

Chhindwara: वशीकरण के शक में सास ने ली बहु की अग्निपरीक्षा, दहकते अंगारो पर चलवाया, देखें Video

छिंदवाड़ा, विनय जोशी। सतयुग में मां जानकी ने धोबी की बात पर अग्नि परीक्षा देकर अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार किया था। वहीं आज मंगलवार को इस आधुनिक और वैज्ञानिक युग मे जहां चांद और मंगल में जाने की बात कर रहे है तो वहीं छिंदवाड़ा (Chhindwara) में एक महिला ने अपनी बहू को सिर्फ इसलिए अंगारों पर चलने को मजबूर कर दिया, क्योंकि उसे शक था कि बहू ने अपने पति को जादू टोने से अपने वश में कर लिया है। वहीं जैसे ही इस मामले की जानकारी पुलिस को लगी तो पुलिस भी एक्शन में आ गई है।

यह भी पढ़ें…Jabalpur : प्रेम विवाह कर थाने पहुंचा जोड़ा, लड़की पक्ष के लोगों ने किया हंगामा

घटना छिंदवाड़ा के सौंसर ब्लॉक में रामाकोना गांव की है। जहां सुनंदा की शादी 8 साल पहले मोहखेड़ के मउ निवासी पंजाब राव से हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। अभी कुछ समय से घर में विवाद चल रहा है। वहीं सास का आरोप था कि सुनंदा ने कुछ खिला कर उसके बेटे को अपने वश में कर लिया है। जिसके बाद सुनंदा की सास ने एक बाबा की शरण ली। और सास ने बाबा सुनील के यहां अर्जी लगाई थी। जहां लोगों का मानना है कि बाबा का काम अर्जियों पर सुनवाई करके उसका निराकरण बताना है। जिसके बाद मोहर्रम के दिन बाबा ने दोनों पक्षों को बुलवाया।

जिसके बाद बाबा ने कुछ मंत्र फूंके और दहकते अंगारों से महिला को गुजरने को कहा। बाबा ने कुछ बोलकर महिला को अंगारों पर चलने का आदेश दे दिया। बोला- अगर यह महिला गलत होगी तो वह अंगारों में जलकर खाक हो जाएगी। जिसक बाद सुनंदा ने खुद को पाक साबित करने की ठान ली और दहकते अंगारों पर चलकर अग्नि परीक्षा दे डाली। इस दौरान पति पंजाब राव, सास और परिवार के अन्य लोग भी मौजूद थे। लेकिन पति ने अपनी मां की वजह से जुबान तक नहीं खोली। वहीं इस घटना का वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया। और वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने घटना को लेकर आक्रोश जताया।

https://vimeo.com/591662541

वहीं वीडियो सामने आने के बाद अब इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। सौंसर एसडीओपी एसपी सिंह ने कहा कि घटना का संज्ञान लिया गया है। मामले की जांच चल रही है। इसमें सभी पक्षों के बयान लिए जा चुके हैं। मौके पर मौजूद अन्य लोगों के भी बयान लिए जा रहे हैं ।

पति-पत्नी का कहना
इस मामले में पति का कहना है कि मैं शुरू से ही अपनी पत्नी पर विश्वास करता था। वहीं अब उसकी मां भी पत्नी पर भरोसा। मामले में सुनंदा कि मेरी सास मुझपर गलत इल्जाम लगा रही थी कि मैं मेरे पति और ससुर को वस में किया है। जिसके बाद मैं अंगारों पर चली। बहरहाल इस तरह के अंधविश्वास पर पुलिस क्या एक्शन लेती है यह देखने वाली बात होगी।

यह भी पढ़ें…प्रदेश सरकार का 70 करोड़ का विमान कंडम होने की कगार पर, पिछले साल ही खरीदा था

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews