जबलपुर लोकायुक्त का एक्शन, रिश्वत लेते पटवारी रंगेहाथों गिरफ्तार, नक्शा दुरस्त कराने मांगे थे पैसे

जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने छिंदवाड़ा पटवारी कार्यालय में एक पटवारी को 12 हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया, पटवारी ने यह रिश्वत किसान से नक्शा दुरुस्तीकरण के नाम पर मांगी थी।आरोपी के खिलाफ लोकायुक्त अधिनियम की धारा के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
जबलपुर लोकायुक्त का एक्शन, रिश्वत लेते पटवारी रंगेहाथों गिरफ्तार, नक्शा दुरस्त कराने मांगे थे पैसे

MP Bribe News : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है। लोकायुक्त जबलपुर ने छिंदवाड़ा में एसडीएम कार्यालय के पास पटवारी भवन में एक पटवारी को 12 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पटवारी ने यह रिश्वत एक किसान से सीमांकन कराने के नाम मांगी थी।

नक्शा दुरस्त करवाने के लिए मांगी थी रिश्वत

जानकारी के अनुसार, आवेदक चार गांव प्रहलाद निवासी किसान पांचलाल परतेती को मां के नाम जमीन का नक्शा दुरस्त करवाना था, जिसके एवज में  जामुनझिरी हलका में पदस्थ  पटवारी रोहित मालवी ने उससे 12000 की रिश्वत की मांग की थी। इसकी शिकायत किसान ने कई बार स्थानीय अधिकारियों से की, लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी। आखिरकार उसने जबलपुर लोकायुक्त में लिखित में शिकायत कर दी।

योजना बनाकर पटवारी को किया गिरफ्तार

मामले की जांच सही पाए जाने पर लोकायुक्त टीम ने योजना बनाकर किसान को पटवारी के पास भेजा। जैसे ही पटवारी नोट हाथ में लिए वैसे ही पीछे से लोकायुक्त ने उसे दबोच लिया। नोट जब्त करने के बाद पटवारी के हाथ धुलाए गए जिससे पानी का रंग गुलाबी हो गया।आरोपी के खिलाफ लोकायुक्त अधिनियम की धारा के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। यह कार्रवाई जबलपुर लोकायुक्त टीम के स्वप्निल दास डीएसपी लोकायुक्त, निरीक्षक और अन्य सदस्यों ने की ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews