Indore News : इंदौर में फिर दौड़ेगी बच्चों की ट्रेन, टेक्निकल टीम की हरी झंडी के बाद होगी शुरुआत

Indore News

Indore News : मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में अब एक बार फिर बच्चों की ट्रेन दौड़ती नजर आएगी। दरअसल बच्चों की ट्रेन इंदौर बुला ली गई है। लेकिन इसका ट्रायल टेक्निकल टीमों के सामने किया जाएगा। जब टेक्निकल टीम की हरी झंडी मिलेगी उसके बाद ही इसकी शुरुआत की जाएगी।

Indore News : इतने करोड़ की लागत में बन कर हुई तैयार 

जानकारी के मुताबिक, 60 लाख की लागत से बनाई गई ट्रेन जोधपुर की फार्म शंकरलाल कास्ट द्वारा नेहरू पार्क में बुलाई गई है। पिछले कई सालों से ट्रेन को शुरू करने की मशक्कत चल रही थी। लेकिन किसी ना किसी अड़चन की वजह से इसका काम अटक रहा था।

Indore News

अब जल्द ही टेक्निकल टीम की मंजूरी के बाद फिर से इसकी शुरुआत की जाएगी। नेहरू पार्क में ही इंद्रपुरी में बच्चों की रेल का स्टेशन बना दिया गया है। जल्दी ट्रेन का ट्रायल शुरू किया जाएगा। इसके लिए कई टेक्निकल टीमों को भी बुलाया गया है। उनकी देखरेख में ही ट्रायल होगा। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही गलत पटरियां बिछाने की वजह से अफसरों को खूब डाट पड़ी।

Indore News

जिसके बाद फिर से ट्रेन की पटरियां बिछाने का कार्य किया गया। इस बार अब अफसर किसी प्रकार का खतरा नहीं लेना चाहते। ये इसलिए क्योंकि ये बच्चो का मामला है। इसलिए इसमें किसी भी तरह की गड़बड़ी वह सहन नहीं कर रहे हैं। इस ही वजह से सारी प्रक्रिया आजमाई जा रही है। सारी स्थिति देखने के बाद ही ट्रेन पटरियों पर दौड़ाई जाएगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews