Indore News : इंदौर के पास बेटमा में दो पक्षों में झड़प, एक की मौत, दूसरा घायल

indore news

Indore News : इंदौर के बेटमा से हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि बेटवा थाना क्षेत्र के गांव हिम्मतगढ़ में बीती रात दो पक्षों के बीच झड़प हो गई। जिसके चलते विवाद इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल है। घायल को उपचार के लिए इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

इस मामले को लेकर अभी तक विवाद की कोई ठोस वजह सामने नहीं आए हैं, ना ही आरोपितों के नाम स्पष्ट हो पाए हैं। लेकिन जो जानकारी प्राप्त हुई है उसके मुताबिक, ये घटना रविवार रात 10 बजे की है। हिम्मतगढ़ के हनुमान मंदिर के पास कलोता समाज से जुड़े एक पक्ष का किसी बात को लेकर दूसरे पक्ष से विवाद हो गया। जिसके चलते दोनों पक्षों में झड़प हो गई और मारा कुटी की वजह से एक की मौत हो गई।

जिसकी मौत हुई है उस व्यक्ति का नाम सुरेश बताया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का नाम गजराज बताया जा रहा है। यह मामला बेटमा देपालपुर रोड स्थित गांव हिम्मतगढ़ का है। बड़ी बात यह है मृतक सुरेश वह घायल गजराज दोनों चचेरे भाई हैं। अब इस मामले को लेकर पुलिस गजराज से बयान लेने में लगी हुई है। वहीं आरोपितों की तलाश में भी जुटी हुई है। जल्द ही इस मामले में कुछ खुलासा गजराज के बयान के बाद हो सकता हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews