Accident in Indore : गुरुद्वारा की तीसरी मंजिल से 12वीं की छात्रा गिरी, आई गंभीर चोट

indore accident

Accident in Indore : इंदौर से हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है राजवाड़ा स्थित गुरुद्वारा इमली साहिब की तीसरी मंजिल से एक 12वीं कक्षा की छात्र गिर गई। छात्रा को काफी गंभीर चोटें आई हैं। जैसे ही वह गिरी लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया। यह हादसा दोपहर 1:45 बजे करीब का है।

जानकारी के मुताबिक, गुरुद्वारे के तीसरी मंजिल से गिरने वाली छात्रा का नाम सिमरन बताया जा रहा है। उसके पिता का नाम नवल सिंह राठौर है। वह इंदौर के संगम नगर में रहते हैं। दरअसल छात्रा गुरु नानक पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं में पढ़ाई करती है। जैसे ही वह गुरुद्वारे की तीसरी मंजिल से नीचे गिरी तो आसपास के लोगों ने छात्रा को उठाकर तुरंत अस्पताल भेजा।

अभी उसका इलाज किया जा रहा है। हालांकि इसकी हालत नाजुक है। इस मामले को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि ये हादसा कैसे हुआ है और वह छात्रा कैसे गिरी। अभी इस मामले को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। पूरी जानकारी सामने आने की बात कही जा रही है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews