सीएम डॉ. मोहन यादव के हॉट एयर बैलून में लगी आग, गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट के पास हुआ हादसा

तेज हवा के कारण हॉट एयर बैलून का निचला हिस्सा झुक गया और उसमें आग लग गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जिस ट्रॉली में सवार थे उसे सुरक्षा गार्ड्स ने मजबूती से थामे रखा। घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई है और मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।
CM Dr. Mohan Yadav

CM Dr. Mohan Yadav, Hot Air Balloon Fire

आज सुबह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हॉट एयर बैलून में आग लग गई। एमपी के गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट के पास शनिवार सुबह ये अप्रत्याशित घटना घटी..जब मुख्यमंत्री हॉट एयर बैलून में बैठे थे। उनके साथ मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता भी थे। बताया जा रहा है कि तेज हवा की वजह से बैलून उड़ान नहीं भर सका और उसके निचले हिस्से में आग लग गई। ये देख सुरक्षाकर्मियों और एक्सपर्ट्स ने तत्परता से आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई है।

एक्सपर्ट्स के अनुसार सुबह 6 से साढ़े 7 बजे के बीच ही हवा की गति सामान्यत तौर पर स्थिर रहती है, लेकिन आज परिस्थितियां अनुकूल नहीं थीं। तेज हवा के कारण बैलून उड़ान नहीं भर सका और उसने आग पकड़ ली।

 गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट के पास हुई घटना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार शाम मंदसौर के गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट में शुरू हुए गांधीसागर फेस्टिवल के चौथे संस्करण में हिस्सा लिया। रात भर हिंगलाज रिसोर्ट में विश्राम के बाद शनिवार सुबह उन्होंने बोटिंग का आनंद लिया और चंबल डैम के बैक वाटर क्षेत्र का भ्रमण भी किया। इसके बाद वे हॉट एयर बैलून सवारी का अनुभव लेने पहुंचे थे।

सीएम के हॉट एयर बैलून में लगी आग

जानकारी के अनुसार जिस ट्रॉली में सीएम मोहन यादव सवार थे, उस बैलून में जब एयर भरी जा रही था तभी हवा की रफ्तार अचानक 15 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटा तक बढ़ गई। इसी कारण से बैलून का निचला हिस्सा झुक गया और उसमें आग लग गई। विशेषज्ञों के अनुसार बैलून को सुरक्षित रूप से उड़ान भरने के लिए हवा लगभग स्थिर होनी चाहिए। बैलून के आग पकड़ते ही सिक्योरिटी गार्ड्स ने तुरंत उस पर काबू पाया। इस घटना में मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी को भी कोई नुकसान नहीं हुआ है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews