सीएम आज विदिशा को देंगे करोड़ों की सौगात, 3932 हितग्राहियों को करायेंगे गृह प्रवेश, 44981 लखपति दीदियों को प्रमाण-पत्र

पीएम जनमन योजना के 3 हजार 183 और आवास प्लस योजना के 749 कुल 3 हजार 932 हितग्राहियों को आवास योजना में गृह प्रवेश कराया जायेगा। 
CM Dr Mohan Yadav

MP CM Mohan Yadav : मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव आज बुधवार को विदिशा को बड़ी सौगात देने वाले है। सीएम आज 177.53 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण करेंगे। वही पीएम आवास योजना में 3932 हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराने के साथ 44981 लखपति दीदियों को भी प्रमाण-पत्र सौंपेंगे।इस खास मौके पर केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहेंगे।

सीएम यादव आज विदिशा की पुरानी कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में 124.01 करोड़ रू के विकास कार्यों का लोकार्पण और 53.62 करोड़ रू की लागत के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। कार्यक्रम में पीएम जनमन योजना के 3 हजार 183 और आवास प्लस योजना के 749 कुल 3 हजार 932 हितग्राहियों को आवास योजना में गृह प्रवेश कराया जायेगा।  विदिशा में विभिन्न हितग्राहीमूलक योजना से लाभान्वित होकर लखपति बनी 44 हजार 981 लखपति दीदियों को प्रमाण-पत्र वितरित किये जायेंगे।

विदिशा को मिलेगी ये भी सौगातें

  • विदिशा में कृषि आधारभूत संरचना निधि योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य एवं उद्यम उन्नयन योजना, मध्यप्रदेश एमएसएमई प्रोत्साहन योजना, बकरी पालन, डेयरी व्यवसाय सहित अन्य योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किये जायेंगे।
  • आवास योजना में 11 हजार 716 हितग्राहियों को आवास स्वीकृतियां भी प्रदाय की जायेगी।
  • मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान में विदिशा जिले में प्राप्त 55 हजार 189 आवेदनों की स्वीकृतियां भी प्रदान की जायेगी।
  • अभियान में ग्रामीण क्षेत्र के 46 हजार 571 और शहरी क्षेत्र के 8 हजार 618 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

ऐसा रहेगा पूरा कार्यक्रम

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews