CM मोहन यादव का ऐलान, मकर संक्रान्ति के दिन उज्जैन में होगी एमपी कैबिनेट की पहली बैठक

CM मोहन यादव का ऐलान, मकर संक्रान्ति के दिन उज्जैन में होगी एमपी कैबिनेट की पहली बैठक

MP Cabinet Meeting: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद डॉक्टर मोहन यादव का उज्जैन में भव्य स्वागत किया गया। सिंहस्थ के बाद उज्जैन की सड़कों पर भयंकर जनसैलाब देखने को मिला। मुख्यमंत्री बनने के बाद जब पहली बार मोहन यादव शनिवार को उज्जैन पहुंचे तो लोगों ने जमकर उनका स्वागत किया और उनपर खूब प्यार भी बरसाया। इसी बीच सीएम मोहन यादव ने कैबिनेट बैठक को लेकर बड़ा फैसला लिया है।

आपको बता दें, मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री और दो उप मुख्यमंत्री के बाद मंत्रिमंडल गठन का सिलसिला जारी है। इसी बीच मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ा ऐलान किया है कि कैबिनेट की पहली बैठक बाबा महाकाल की नगरी यानी उज्जैन में होगी। यह बैठक 14 जनवरी को मकर संक्रांति के पावन अवसर पर होगी। इस बैठक में उज्जैन के विकास को लेकर कई फैसले लिए जाएंगे।

मीडिया से बातचीत करने के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कैबिनेट बैठक को लेकर कहा कि विकास के लिए जिस शहर में कैबिनेट बैठक करनी होगी वहां करेंगे। ऐसा नहीं है कि कैबिनेट बैठक सिर्फ राजधानी भोपाल में ही होगी। मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में कैबिनेट बैठक की जाएगी। जिस भी शहर में समस्या, शिकायत या सौगात देना होगी वहां पर कैबिनेट के सभी मंत्री इक्कठे होकर बैठक के साथ सौगात देंगे।

अधिक जानकारी के लिए आपको बता दें, ऐसा पहली बार नहीं है कि उज्जैन में कैबिनेट बैठक की जा रही है इससे पहले भी एक बार उज्जैन में शिवराज कैबिनेट बैठक हो चुकी है। मुख्यमंत्री सीएम यादव रविवार यानी आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा भी शामिल रहेंगे।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews