Hindi News

सीएम डॉ. मोहन यादव की दुबई यात्रा में MPIDC और अरब चैंबर के बीच हुआ एमओयू, मुख्यमंत्री ने कहा ‘मध्यप्रदेश में वृहद स्तर पर निवेश आने जा रहा है’

Written by:Shruty Kushwaha
Published:
मुख्यमंत्री की उपस्थिति में मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम और भारत-अरब देशों के चैंबर ऑफ कॉमर्स के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस सहयोग का उद्देश्य व्यापार, निवेश और औद्योगिक सहयोग को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं और प्रदेश सरकार दीर्घकालिक प्रगति के उद्देश्य से कार्य कर रही है।
सीएम डॉ. मोहन यादव की दुबई यात्रा में MPIDC और अरब चैंबर के बीच हुआ एमओयू, मुख्यमंत्री ने कहा ‘मध्यप्रदेश में वृहद स्तर पर निवेश आने जा रहा है’

सीएम डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को दुबई में आयोजित “इन्वेस्ट इन मध्यप्रदेश बिजनेस फोरम” के विशेष सत्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय निवेशकों और प्रमुख उद्योगपतियों के साथ मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर सकारात्मक चर्चा की। इसके बाद उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में वृहद स्त पर निवेश आने जा रहा है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश निवेश के लिए आपको आमंत्रित कर रहा है। हमने नई नीतियां बनाई हैं, जो उद्यमियों और निवेशकों की मांगों के अनुरूप लचीली हैं और आवश्यकता पड़ने पर उनमें बदलाव भी किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री की दुबई यात्रा का दूसरा दिन

सीएम डॉ मोहन यादव की दुबई यात्रा के दूसरा दिन प्रमुख उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन बैठकें की। इन बैठकों में मध्यप्रदेश में बहुक्षेत्रीय निवेश की संभावनाओं पर विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री ने निवेशकों को मध्यप्रदेश की उद्योग हितैषी नीतियों और नई संभावनाओं के बारे में जानकारी दी।

एमओयू साइन किए गए

मध्यप्रदेश वैश्विक संवाद 2025 के दौरान मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम और भारत-अरब देशों के चैंबर ऑफ कॉमर्स के बीच एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस सहयोग का उद्देश्य व्यापार, निवेश और औद्योगिक सहयोग को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मध्यप्रदेश के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं। हम दीर्घकालिक प्रगति के लिए कार्य कर रहे हैं। सभी सेक्टर के निवेशकों का स्वागत है।’

सीएम मोहन यादव ने कहा ‘एमपी में निवेश आने जा रहा है’

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि उनका दूसरा दिन मध्यप्रदेश और दुबई के बीच व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि ‘उद्योगपतियों के साथ अत्यंत सकारात्मक चर्चाएं हुई। विभिन्न सेक्टर्स के निवेशकों को मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं और उद्योग हितैषी नीतियों से अवगत कराया गया।’ उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में वृहद स्तर पर निवेश आने जा रहा है। अपनी विदेश यात्रा के तीसरे दिन वे डीपी वर्ल्ड के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे और भारत मार्ट का दौरा करेंगे।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha
Follow Us :GoogleNews