CM मोहन यादव की खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात, प्रदेश के खिलाड़ियों के भविष्य पर की चर्चा

CM Mohan Yadav

CM Mohan Yadav : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केंद्रीय युवा एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से दिल्ली में मुलाकात की। आज एमपी के सीएम दिल्ली दौरे पर थे। उन्होंने अपने दौरे के दौरान कई नेताओं और मंत्रियों से मुलाकात की लेकिन केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से उनकी मुलाकात खास रही। केंद्रीय मंत्री ने सीएम का भव्य तरीके से स्वागत सत्कार किया। दोनों ने मध्य प्रदेश के युवाओं और खेलों को लेकर साथ ही अगले 5 सालों में प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने को लेकर चर्चा की।

सीएम मोहन यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा

— Anurag Thakur (@ianuragthakur) December 24, 2023

चर्चा के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि मैं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मिला, 12 जनवरी को युवा दिवस है। इस अवसर पर खेल और युवाओं को लेकर कई कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। खेल मंत्री ने आश्वस्त किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार मध्य प्रदेश सरकार को समर्थन देगी।

CM Mohan Yadav

गौरतलब है कि12 जनवरी को युवा दिवस है। ऐसे में अभी से ही मध्यप्रदेश में उसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। सीएम भी लगातार मध्यप्रदेश के युवाओं को कल के प्रति बेहतर से बेहतर सुविधा प्रदान करने की योजना बना रहे हैं। एमपी के स्टेडियम के लिए खेल की सुविधाओं को भी बेहतर बनाने के प्रयास में वह जुटे हुए हैं। आने वाले 5 सालों में वह एमपी में खेल और खिलाडियों को आगे बढ़ने का अवसर देने का प्रयास भी कर रहे हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews