आज इंदौर में CM मोहन यादव का रोड शो, बड़ा गणपति में करेंगे पूजन, एलिवेटेड कॉरिडोर का होगा शिलान्यास

CM Mohan Yadav

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार को इंदौर दौरे पर रहने वाले हैं। वह तकरीबन 4 बजे एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे और उसके बाद सीधा बड़ा गणपति मंदिर जाकर पूजन अर्चन करेंगे। इसके बाद आज शहर में सीएम का रोड शो भी निकलने वाला है। यह शो 4:20 से बड़ा गणपति मंदिर से शुरू होगा जो शहर के अलग-अलग मार्गो से होकर गुजरेगा। उसके बाद मुख्यमंत्री राजवाड़ा पर एक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इन चीजों का लोकार्पण

4:20 पर बड़ा गणपति से रोड शो शुरू होगा इसके बाद 5:50 पर राजवाड़ा के स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री एलिवेटेड कॉरिडोर का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद 6:30 बजे विश्राम बाग में बनाई गई श्री राम मंदिर की प्रतिकृति का लोकार्पण करेंगे। शाम 7 बजे तक CM इंदौर में ही रहेंगे और उसके बाद भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे।

इन क्षेत्रों से गुजरेगा रोड शो

मुख्यमंत्री का रोड शो विधानसभा क्रमांक 1 के बड़ा गणपति मंदिर से शुरू होगा और राजवाड़ा यानी कि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 पर जाकर खत्म होगा। यह रोड शो विधानसभा क्रमांक 4 से होकर गुजरने वाला है।

ऐसा होगा नजारा

इंदौर पहुंचने के बाद बड़ा गणपति में पूजन अर्चन कर सीएम सीधा रोड शो में शामिल होने वाले हैं। इस रोड शो के माध्यम से आम जनता के सामने भाजपा सरकार की योजनाओं और उपलब्धियां का प्रचार प्रसार किया जाने वाला है। इसके साथ राम मंदिर, महाकाल लोक, काशी विश्वनाथ की झांकी भी निकलने वाली है जो आकर्षण का केंद्र रहेगी। सीएम के स्वागत के लिए 300 से ज्यादा मंच तैयार किए गए हैं। सभी जगह भव्य तरीके से रोड शो का स्वागत किया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews