इंदौर में बोले सीएम मोहन यादव “मोदी जी को अक्षय वरदान”, साधा कांग्रेस पर जमकर निशाना, धर्म को लेकर कही यह बात

moahn yadav

भगवान राम की नगरी अयोध्या में 22 जनवरी को मंदिर के गर्भ ग्रह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। देशभर के कोने-कोने के लोग 22 जनवरी के लिए बहुत ही उत्साहित है। इस ऐतिहासिक दिन के लिए देशभर में अलग ही उत्साह और उल्लास देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर देश की कई बड़ी बड़ी पार्टियों, हस्तियों, वीआईपी लोगों और अलग-अलग संगठन के लोगों को कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए न्योता दिया गया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव 17 जनवरी यानी बुधवार देर शाम को इंदौर पहुंचे और वहां पहुंचकर जन आभार यात्रा की। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर उद्घाटन का न्योता ठुकराने पर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

मोदी जी को अक्षय वरदान

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि जिस प्रकार का समय चल रहा है, यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में धन खर्च करने वाले कम पड़ जाए लेकिन पैसा कम नहीं पड़ता। मोदी जी को अक्षय वरदान मिला है। हर एक विभाग की जिस प्रकार वे चिंता करते हैं, हर काम में अच्छे से अच्छा करने की कोशिश करते हैं।

कांग्रेसियों ने आमंत्रण नहीं ठुकराया बल्कि उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है, बोले मोहन यादव

आपको बता दें, कांग्रेस ने राम जन्मभूमि का आमंत्रण ठुकराया है। जिसको लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा है, उन्होंने कहा कि ‘यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि इन लोगों को रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण मिला है,लेकिन इन लोगों ने उसे ठुकरा दिया। पहले इन लोगों ने राम मंदिर के निर्माण में अड़ंगा लगाई और अब यह प्राण प्रतिष्ठा का अपमान कर रहे हैं। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि कांग्रेस ने देश के बहुसंख्यक वर्ग की भावनाओं का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों ने आमंत्रण नहीं ठुकराया बल्कि उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है।, ‘यह एक प्रकार का पाप है, जनता आपके इस पाप को कभी भूलेगी नहीं। रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण मिलना अपने आप में बेहद ही सौभाग्य की बात है। अगर कोई इस आमंत्रण को ठुकरा रहा है तो फिर आप ही समझ लीजिए कि वह कितना बड़ा मूर्ख हो सकता है।’

“ना धर्म झुकेगा, ना धर्म रुकेगा”

CM मोहन यादव ने धर्म को लेकर कई बातें कहीं उन्होंने सनातन की रक्षा के लिए मां अहिल्याबाई के योगदान को स्मरण करते हुए कहा, कि ‘अगर काल के प्रभाव में हमारे धर्म के ऊपर कोई आतंक का साया लेकर आने वाला होगा, तो एक बहादुर शासिका ने उनका प्रतिकार करते हुए दुनिया में एक बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। इस प्रकार ना यह धर्म झुकेगा ना यह धर्म रुकेगा, सनातन संस्कृति लगातार आगे बढ़ती रहेगी।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews