सीएम शिवराज ने कमलनाथ पर कसा तंज, बोले अपनी आंखों के जाले साफ कीजिये

सीएम शिवराज ने कमलनाथ पर कसा तंज, बोले अपनी आंखों के जाले साफ कीजिये

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal nath)  के वैक्सीनेशन (Vaccination) में धांधली वाले बयान पर करारा जवाब दिया है।  सीएम शिवराज (CM Shivraj Singh Chauhan) ने ट्वीट कर कहा कि वैक्सीनेशन में धांधली देखने वाले कमलनाथ जी अपनी आँखों के जाले साफ कर लीजिये।

21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) पर शुरू हए एमपी वैक्सीनेशन महाअभियान (MP Vaccination Campaign) वाले दिन एक दिन में करीब 17 लाख लोगों के वैक्सीनेशन ने कीर्तिमान रच दिया है। एक दिन में सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन कराकर देश में पहले नंबर पर आये मध्यप्रदेश का ये रिकॉर्ड वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया। लेकिन कांग्रेस ने इसमें धांधली के आरोप लगाए थे।

ये भी पढ़ें – Modi को सत्यानाशी कहकर चौतरफा घिरे दिग्विजय, बोले BJP नेता- सबसे बड़ी अलक्ष्मी सोनिया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह (CM Shivraj Singh Chauhan) के ट्वीट की मुताबिक शनिवार को 7:30 बजे तक 9,64,756 लोगों ने वैक्सीनेशन करा  लिया था और ये भी एक रिकॉर्ड है।

ये भी पढ़ें – जम्मू एयर फोर्स स्टेशन में दो धमाके, राजनाथ सिंह ने की वायुसेना के अधिकारियों से बात

पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ (Kamal nath) के आरोपों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह (CM Shivraj Singh Chauhan)  ने पहले भी उन्हें झूठ नहीं बोलने की नसीहत दी थी और अब फिर कहा है कि – कोरोना टीकाकरण में धांधली देखने वाले कमलनाथ जी अपनी आंखों जाले साफ़ कर लीजिए  लगभग 10 लाख टीके लग रहे हैं मध्यप्रदेश देश में अव्वल है।

गौरतलब है कि 21 जून को सरकार द्वारा जारी 17 लाख लोगों के वैक्सीनेशन के आंकड़े पर कमलनाथ ने आपत्ति जताते हुए इसमें धांधली के आरोप लगाए थे।  कमलनाथ ने ट्वीट किया था – मध्यप्रदेश के टीकाकरण अभियान को लेकर बड़ी धांधली सामने आ रही है। एक दिन 17 लाख टीके लगते हैं जबकि उसके अगले और पिछले दिन कुछ सौ टीके लगते हैं। सरकार को इस बारे में स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए क्योंकि यह करोड़ों लोगों के जीवन का सवाल है।

हालाँकि कमलनाथ के ट्वीट के बाद सरकार ने स्थिति स्पष्ट की थी कि प्रदेश में केवल सोमवार, बुधवार, गुरुवार और  शनिवार को कोरोना का वैक्सीनेशन होता है। मंगलवार और शुक्रवार को बच्चों का टीकाकरण होता है रविवार को छुट्टी रहती है।  कांग्रेस ने जिस दिन के कुछ सौ टीकों का हवाला दिया है उस दिन सरकार की तरफ से वैक्सीनेशन का कोई सेशन ही नहीं था।

ये भी पढ़ें – जल्द ही बाजार में आएगी नई Corona वैक्सीन, केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को दी रिपोर्ट

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews