जल्द ही बाजार में आएगी नई Corona वैक्सीन, केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को दी रिपोर्ट

जल्द ही बाजार में आएगी नई Corona वैक्सीन, केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को दी रिपोर्ट

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना (corona) संक्रमण के बीच वैक्सीनेशन (vaccination) प्रोग्राम काफी तेजी के साथ चल रहा है। ऐसे में भारतीय फार्मास्यूटिकल कंपनी Zydus Cadila ने 12-18 आयु वर्ग के बच्चों के लिए नई वैक्सीन बनाई है। ये जल्द ही मार्केट में उपलब्ध होने लगेगी। केंद्र सरकार (central government) ने शपथ पत्र (affidavit) के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट को इस बात की जानकारी शनिवार को दी।

यह भी पढ़ें… जम्मू एयर फोर्स स्टेशन में दो धमाके, राजनाथ सिंह ने वायुसेना के अधिकारियों से बात

बता दें कि इस महीने की शुरुआत में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से वैक्सीनेशन से संबंधित कई प्रश्न पूछे थे। उसी के जवाब में केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को ये जानकारी दी। साथ ही ये भी बताया कि साल के अंत तक सभी वयस्कों का टीकाकरण कराने की योजना है। माना जा रहा है कि 18+ आयु के लोगों को वैक्सीनेट करने के लिए वैक्सीन के लगभग 186.6 करोड़ डोज़ चाहिए होंगे। वॉक इन वैक्सीनेशन को भी अब मंजूरी मिल चुकी है।

यह भी पढ़ें… Modi को सत्यानाशी कहकर चौतरफा घिरे दिग्विजय, बोले BJP नेता- सबसे बड़ी अलक्ष्मी सोनिया

देश में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन अभी चिंता का विषय बना हुआ है। और अब तक आधी से भी कम आबादी कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीनेट हो सकी है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews