उज्जैन से इंदौर पहुंचें CM योगी आदित्यनाथ, अहिल्याबाई की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज इंदौर और उज्जैन के दौरे पर है। आज सबसे पहले वह उज्जैन में बाबा महाकालेश्वर के दर्शन करने के लिए पहुंचें। बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद वह इंदौर के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हुए। इंदौर पहुंच कर उन्होंने सबसे पहले श्रीनाथ मंदिर के दर्शन किए वहां पर उन्होंने ध्वज स्तंभ अनावरण किया।

[dgv_vimeo_video id=”863948558″]

उसके बाद वह राजवाड़ा पर देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे। इस दौरान की कई वीडियो भी सामने आई। आपको बता दे, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री की अगवानी के लिए पूर्व सांसद सुमित्रा महाजन,सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, मंत्री तुलसी सिलावट मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews