
CM Yogi Adityanath, devi ahilya bai holkar
CM Yogi Adityanath : मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर शहर की लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 228वीं पुण्यतिथि के मौके पर पालकी यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया है। ये यात्रा बहुत खास होने वाली है क्योंकि इस पालकी यात्रा में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होने वाले हैं। उन्होंने इसकी सहमति भी दे दी है। उत्सव संयोजक सुधीर देड़गे ने बताया कि समिति की बैठक में सीएम योगी के आने की जानकारी सुमित्रा महाजन द्वारा दी गई है।
अहिल्योत्सव समिति को CM Yogi Adityanath ने दी सहमति

बताया जा रहा है कि बीते दिन यानी बुधवार के दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने अहिल्या समिति को इंदौर में होने वाली पालकी यात्रा में शामिल होने की मौखिक सहमति दी है। ये यात्रा 13 सितंबर के दिन देवी अहिल्याबाई होलकर की 228 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर निकाली जाएगी जिसमें कई लोग शामिल होंगे। पालकी यात्रा के बाद कई मुख्य कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाने वाला है जो रवींद्र नाट्य गृह में होगा।
ये है यात्रा का रूट और कार्यक्रम स्थली
अहिल्योत्सव समिति इसको लेकर तैयारियों में जुट चुकी हैं। पहले तय किए गए कार्यक्रम में अब एक बार फिर से बदलाव किया जा रहा है। पहले जिस जगह से यात्रा निकालने का निर्णय किया था वहीँ कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाने वाला था लेकिन अभी गांधी हाॅल से राजवाड़ा यात्रा निकाल कर कार्यक्रम रवींद्र नाट्य गृह में किए जाएंगे।
गौरतलब है कि दो दिन पहले ही योगी आदित्यनाथ द्वारा समिति दी गई है। लेकिन समिति ने पहले से ही इस कार्यक्रम के पोस्टर छपवा लिए थे जिसमें अब बदलाव कर वापस से उन्हें छपवाया जाएगा। इतना ही नहीं अगर योगी नाथ इंदौर आते हैं तो उनको देखने के लिए और सुनाने के लिए काफी ज्यादा लोगों की भीड़ जमा हो सकती है उसको देखते हुए समिति द्वारा पुख्ते इंतजाम किए जा रहे हैं। वहीं आगामी चुनाव के पहले इंदौर में योगी आदित्यनाथ का आने अहम माना जा रहा है।
