महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना को लेकर MP के इस जिले में कलेक्टर जारी की एडवाइजरी 

Dewas Corona

बुरहानपुर, शेख रईस। महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना (Corona) के फिर से पैर पसारने की आंशका के बीच मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में प्रशासन अलर्ट हो गया है इसी कड़ी में महाराष्ट्र (Maharashtra) के सीमावर्ती जिले बुरहानपुर (Burhanpur) में कलेक्टर ने लोगों से अनावश्यक यात्राओं को टालने की अपील की है। जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह ने वीडियो जारी कर लोगों से कोविड गाइड लाइन का पालन करने और कोरोना को हराने में सहयोग करने की अपील की है।

बुरहानपुर (Burhanpur) जिला महाराष्ट्र (Maharashtra) राज्य का सीमावर्ती जिला है। देखने में आया है कि वर्तमान में अमरावती, बुलढाना, जलगांव एवम् अन्य जिलों में कोविड-19 के केसों की संख्या बढ़ती नजर आ रही है। कोरोना के नये स्ट्रेन के बारे में भी जानकारी सामने आई है। महाराष्ट्र का सीमावर्ती जिला होने के कारण बुरहानपुर में  कोरोना का संक्रमण से होने की संभावना हो़ सकती है। इसलिए कलेक्टर ने जिले के निवासियों से अपील है कि इन हॉट स्पाट जिलों की यात्रा ना करें एवं अनावश्यक यात्राओं से स्वयं, परिवार एवं जिले को बचायें।  मास्क, सेनेटाईजर का उपयोग करे, भीड़भाड़ वाली जगहों में ना जाये। साथ ही दो गज की दूरी का पालन करे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews