इंदौर में कांग्रेस के महापौर दावेदार ने जता दी इच्छा, वीडियो वायरल

इंदौर में कांग्रेस के महापौर दावेदार ने जता दी इच्छा, वीडियो वायरल

इंदौर, आकाश धोलपुरे। नगरीय निकाय चुनाव की आरक्षण प्रक्रिया में भले ही बीजेपी संगठन थोड़ा समय ले लेकिन इंदौर में तो कांग्रेस की ओर से ताल ठोक दी गई है और अब संभावित उम्मीदवारों में सबसे पहला नाम वास्तविकता की ओर पहला कदम बढ़ाता हुआ नजर आ रहा है। ये ही वजह है कि इंदौर के उन नेता का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जो सियासी हलचलों में कांग्रेस के महापौर पद के उम्मीदवार नम्बर 1 है।

जी हां हम बात कर रहे है कांग्रेस के निर्विवाद चेहरे और विधानसभा क्षेत्र 1 के विधायक संजय शुक्ला की। जो 9 दिसम्बर को अपने सुपुत्र आकाश शुक्ला के वैवाहिक आयोजन में व्यस्त जरूर रहे लेकिन इस दौरान उन्होंने विवाह समारोह से ही एक बड़ी इच्छा जता दी है और उन्होंने कहा कि वो महापौर पद पर लड़ने को तैयार जो वीडियो अब जमकर वायरल है।

हालांकि चुनावों की तारीख का एलान अभी नहीं हुआ है लेकिन पूरे विश्वास से संजय शुक्ला ने चुनाव लड़ने इच्छा आलाकमान को जता दी है। बता दें कि कल पूर्व सीएम कमलनाथ भी शुक्ला के घर वैवाहिक आयोजन में शिरकत करने पहुंचे थे। वही आयोजन में बीजेपी और कांग्रेस के कई बड़े राजनेता शामिल हुए।

फिलहाल कांग्रेस विधायक की इच्छा और विश्वास के बीच कई अटकलें भी जन्म ले रही है। क्योंकि कांग्रेस नेता गोलू अग्निहोत्री, कमलेश खण्डेलवाल, छोटे यादव, जीतू पटवारी, विशाल पटेल, सत्यनारायण पटेल, अर्चना जायसवाल, विनय बाकलीवाल और अश्विन जोशी भी टिकिट के बड़े दावेदार है। लिहाजा, संजय शुक्ला की राह इतनी आसान नहीं है फिलहाल, वीडियो वायरल है और चर्चाओं का बाजार भी गर्म है, जो संभवतः 15 दिसंबर के बाद चुनावी तारीखों के एलान के बाद और भी जोर पकड़ेगा।

 विधायक का डांसिंग वीडियो भी वायरल हुआ था

बता दें कि कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला के घर विवाह आयोजन है और 3 दिन पहले विधायक का अपने परिवार के साथ डांस का वीडियो जमकर वायरल हुआ था और उस वीडियो पर सभी सहज थे। लेकिन महापौर पद की लड़ाई वाले वायरल वीडियो ने अब डांसिंग वीडियो को मात देने की तैयारी कर ली है, जो सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों में जमकर वायरल है। जिसका असर आने वाले दिनों में इंदौर और प्रदेश की सियासत में देखने को मिल सकता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews