कांग्रेस ने की विधानसभा सत्र बुलाने की मांग, नरोत्तम बोले – कन्फ्यूजन में हैं पार्टी

कांग्रेस ने की विधानसभा सत्र बुलाने की मांग, नरोत्तम बोले – कन्फ्यूजन में हैं पार्टी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पूर्व मंत्री डॉ गोविन्द सिंह के विधानसभा सत्र बुलाये जाने की मांग पर डॉ नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra ) ने पलटवार किया है।  डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जब सत्र बुलाते हैं कांग्रेस चर्चा से भागती है।  सदन में हंगामा और सड़क पर चर्चा करने वाली कांग्रेस आज कन्फ्यूज है।

वरिष्ठ विधायक, पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस विधायक दल के मुख्य सचेतक डॉ गोविन्द सिंह ने राज्यपाल, विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर विधानसभा का सत्र बुलाये जाने की मांग की है।  डॉ गोविन्द सिंह ने पत्र लिखकर कहा है कि भाजपा सरकार के गठन के बाद से या तो सत्र बुलाये ही नहीं जा रहे या फिर बहुत छोटे सत्र बुलाये जा रहे हैं जिससे जनहित की समस्याओं पर चर्चा नहीं हो पाई है।

ये भी पढ़ें – बीजेपी नेता रमेश दुबे ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात, की ये मांग

डॉ गोविन्द सिंह (Dr Govind Singh) ने लिखा – पिछले दिनों डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस जन सामान्य से जुडी चीजों की कीमत में बेतहाशा वृद्धि हुई है।  इसके अलावा पिछले दिनों आई बाढ़  के कारण प्रभावितों का जन जीवन अस्तव्यस्त है, लाखों लोग बेघर हो गए हैं जिसपर चर्चा जरुरी है।  इसके आलावा बिजली संकट जैस मुद्दा भी जनता के हिट से सीधा जुड़ा है इसलिए एक सप्ताह का विधानसभा सत्र बुलाने का कष्ट करें।

 ये भी पढ़ें – OBC Reservation : मध्य प्रदेश सरकार ने लिया बड़ा निर्णय

डॉ गोविन्द सिंह सहित कांग्रेस पार्टी द्वारा विधानसभा सत्र बुलाये  जाने की मांग पर सरकार के प्रवक्ता डॉ नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार किया है।  उन्होंने मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि  – सदन में हंगामा और सड़क पर चर्चा करने वाली कांग्रेस आज कन्फ्यूजन की स्थिति में है। जनहित के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए जब विधानसभा का सत्र बुलाया जाता है तब कांग्रेस हंगामा कर चर्चा से दूर भागती है।

ये भी पढ़ें – पॉलीथिन उपयोग पर सख्त HC, कार्यवाही की रिपोर्ट पेश करे शासन अन्यथा PS हाजिर हो

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews