कांग्रेस का भाजपा पर निशाना, केंद्र सरकार को कृषि कानून वापस लेने ही होंगे 

कांग्रेस का भाजपा पर निशाना, केंद्र सरकार को कृषि कानून वापस लेने ही होंगे 

जबलपुर, संदीप कुमार। नगरीय निकाय चुनाव (Urban Body Election) की तैयारियों की समीक्षा करने जबलपुर पहुंचे कांग्रेस (Congress) के प्रदेश सह प्रभारी सीपी मित्तल (CP Mittal) ने दिल्ली बॉर्डर पर कृषि कानूनों (Agricultural laws)के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन के बहाने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के कृषि मंत्री कहते है कि कृषि बिल वापिस नही लिए जाएंगे,जबकि कांग्रेस (Congress)के राज में कभी भी किसानों को प्रताड़ित नहीं किया गया,इतना ही नही कांग्रेस ने किसानों का कर्ज माफ करने का काम भी किया था। कांग्रेस हमेशा से किसानों के हित के लिए लड़ाई लड़ती रही हैऔर आगे भी किसानों के साथ खड़ी रहेगी और आने वाले वक्त में मोदी सरकार को कृषि बिल वापस लेना पड़ेंगे ।

प्रदेश सह प्रभारी सीपी मित्तल ने कोरोना वैक्सीनेशन पर विपक्ष द्वारा सवाल उठाए जाने पर किनारा करते हुए इसे भाजपा की चाल बताया और कहा कि वैक्सीनेशन के बहाने बीजेपी राजनीति कर रही है, जबकि विपक्ष वैक्सीन लगवाने तैयार है. उन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए देश भर में हो रहे धन संग्रह को लेकर भाजपा और संघ से राम मंदिर के लिए पूर्व में मांगे गए चंदे का हिसाब भी मांगा, वही नाबालिग बच्चियों और महिलाओं के साथ प्रदेश में बढ़ रही रेप की घटनाओं पर शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा ,प्रदेश की सत्ता में जब से शिवराज सरकार की दोबारा से वापसी हुई है,तभी से कानून व्यवस्था खत्म हो गई है,और रेप,लूट और डकैती की वारदातें बढ़ गई है,ऐसा लगता है जैसे प्रदेश में अपराधियों की सरकार है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews