कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी का विवादित वीडियो वायरल, उठे कई सवाल

Jitu

इंदौर, आकाश धोलपुरे।  डेंगू और मलेरिया से जंग को लेकर सीएम द्वारा दिये गए निर्देश पर इंदौर में नगर निगम (Indore Municipal Corporation) प्रशासन द्वारा 15 सितंबर से 10 दिनी महाअभियान शुरू कर गरीब बस्तियों में जाकर दवा के छिड़काव और समझाइश देने के लिए एक अभियान शुरू किया था। ये अभियान पहले दिन से विवादों में उस वक्त घिर गया जब निगम अधिकारी और कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी (Congress MLA Jitu Patwari) के बीच विवाद हो गया। अब विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है।

दरअसल, जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के दुर्गा नगर का बताया जा रहा है जिसमें विधायक नगर निगम अधिकारी पर जमकर बरस पड़े और विधायक जीतू पटवारी ने जमकर गाली गलौज भी कर डाली। हालांकि भोपाल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने तल्खी के गाली वाले तेवर से इंकार किया था। अब जब शनिवार शाम से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है तो तमाम सवाल पूर्वमंत्री और विधायक जीतू पटवारी के व्यवहार को लेकर उठ रहे है।

ये भी पढ़ें – VIDEO VIRAL : भाजपा सांसद का फूटा गुस्सा, बोले- इंतजार करना था, कोई MLA सरपंच नहीं हूं

हालांकि, इंदौर की राजेंद्र नगर पुलिस ने निगम अधिकारी डॉ. उत्तम यादव की शिकायत पर विधायक जीतू पटवारी के खिलाफ धारा 353 और 294 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। वहीं कांग्रेस ने पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज लिए जाने को लेकर सवाल भी उठाए थे और आईजी इंदौर को पूरे मामले की जांच की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा था।

ये भी पढ़ें – पंजाब की सियासत पर BJP का वार, जो पाकिस्तान के साथ राहुल उसके साथ 

फिलहाल, सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है उसमें इस बात की तस्दीक हो रही है विधायक ने अधिकारी से साथ गाली गलौज की थी। हालांकि एम.पी.ब्रेकिंग न्यूज सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कही गई बातों की पुष्टि नहीं करता है लेकिन वीडियो में विवाद का जो स्थान है ये बात स्पष्ट है। अब इस वीडियो के सामने आने के बाद कई सवाल पूर्व मंत्री के व्यवहार पर उठ रहे हैं। देखना होगा कि पुलिस इस मामले में आगे कब और क्या कार्रवाई करती है ?

[dgv_vimeo_video id=”608813395″]

[dgv_vimeo_video id=”608813717″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews