नशा करने वाले युवकों में विवाद, किया पेपर कटर से हमला, एक गंभीर घायल

नशा करने वाले युवकों में विवाद, किया पेपर कटर से हमला, एक गंभीर घायल

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  ग्वालियर में आज मंगलवार को नशा करने वाले कुछ युवक दिन दहाड़े आपस में भिड़ गए और उन्होंने एक दूसरे पर हमला कर दिया और मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच इनमें से किसी ने जेब से पेपट कटर निकाला और एक युवक के गर्दन पर वार कर दिया जो गंभीर रूप से घायल हो गया, घटना में नशा करने वाले तीन अन्य युवक भी मामूली घायल बताए गए हैं।

ग्वालियर के पड़ाव  थाना सक्षेत्र में बना नया ओवर ब्रिज आज मंगलवार को नशा करने वाले युवकों के लिए जंग का मैदान बन गया। दोपहर में अचानक चार युवक आपस में भिड़ गए, राहगीरों ने जब माजरा समझा तो उन्हें समझ आया कि सभी लोग नशा करते हैं और इनके बीच संभवतः नशे को लेकर ही विवाद हुआ है। झगड़ा देखकर वहां भीड़ जुटने लगी लेकिन कोई इन्हें रोकने की हिम्मत नहीं कर रहा था।  इस झगडे में एक महिला भी मौजूद बताई गई है।

ये भी पढ़ें – Video : सचिव और रोजगार सहायक के बीच जमकर चले लात, घूसे और चप्पल

झगडे के दौरान एक युवक इंदल सिंह कुशवाह ने हिम्मत कर इन्हें रोकने का प्रयास किया तो झगड़ा कर रहे नशा करने वाले युवक उन पर ही  हावी होने लगे।  नशेड़ियों को हावी होता देख इंदल सिंह ने अपनी लायसेंसी पिस्टल निकाल ली और इन्हें डरा धमकाकर झगड़ा करने से रोका।  इंदल सिंह ने तत्काल डायल 100 और सीएसपी नागेंद्र सिंह को फोन लगाया और उनके कहने पर नशेड़ियों को वहीं पकड़ कर रखा।

ये भी पढ़ें – धार में बीजेपी-कांग्रेस आमने सामने, सिंधिया और दिग्विजय ने एक दूसरे पर साधा निशाना

नशा करने वाले युवकों के बीच मारपीट की सूचना पर तत्काल डायल 100 और पड़ाव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को पकड़ और घायलों को इलाज के लिए भेज दिया।  मौके पर पहुंचे सीएसपी नागेंद्र सिंह ने बताया कि पड़ाव के नए ओवर ब्रिज पर एक युवक पर पेपर कटर से हमले की सूचना मिली थी , घायल को अस्पताल भेज दिया है उसकी गर्दन पर चोट के निशान हैं। आरोपियों को जनता ने पकड़ रखा था जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

ये भी पढ़ें – 7th Pay Commission: बुधवार को मोदी कैबिनेट बैठक, कर्मचारियों के DA/DR पर हो सकता है फैसला

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews