इंदौर में कोरोना की दस्तक, दो मरीज पॉजिटिव, आइसोलेट कर भोपाल भेजे गए सैंपल

कोविड से घबराने की जरूरत नहीं, सतर्कता जरूरी, भोपाल में अब तक 09 केस

Corona Positive In Indore : मध्य प्रदेश के आर्थिक राजधानी में एक बार फिर कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते नजर आ रहे हैं। अभी हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार इंदौर में दो कोरोना के मरीज मिले हैं। दोनों ही मरीजों को स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेट करवा दिया है। दोनों के सैंपल भोपाल भेजे गए थे। इन मरीजों के मिलने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हरकत मच गई है।

दरअसल, कोरोना महामारी की वजह से कई लोगों की जान गई थी। कई परिवार बिछड़ गए थे। कई बच्चे अनाथ हो गए थे। उस बीमारी ने सभी को दाहशत में डाल दिया था। जैसे तैसे सभी लोग नार्मल लाइफ जीने लगे एक बार फिर कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं।

मालदीव्स घूमने गए थे दोनों

जानकारी के मुताबिक, जो दो मरीजों को कोरोना हुआ है वो पलसिया क्षेत्र के रहने वाले हैं। जब दोनों की ट्रेवल हिस्ट्री निकाली गई तो ये बात सामने आई कि दोनों मालदीव्स घूमने के लिए गए थे। जब वह घूम कर आए और उन्हें कोरोना के सिंप्टम्स दिखे तो दोनों ने कोरोना का टेस्ट करवाया और दोनों ही पॉजिटिव निकले।

हालांकि दोनों को होम आइसोलेशन में रखा गया था जिसमें से महिला को डिस्चार्ज दे दिया गया है। पुरुष को स्वास्थ्य विभाग के द्वारा हो आइसोलेशन में रखा गया है। आपको बता दे, कोरोना को लेकर इंदौर के नोडल अधिकारी डॉक्टर अमित मालाकार ने बताया की जो मामले अभी सामने आए हैं, इससे डरने, घबराने या पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट 

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews