जबलपुर में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, संक्रमितों का ऑकड़ा 380 पर पहुँचा

जबलपुर में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, संक्रमितों का ऑकड़ा 380 पर पहुँचा

जबलपुर/ संदीप कुमार। जबलपुर आईसीएमआर लैब व विक्टोरिया जिला अस्पताल से ट्रूनेट स्क्रिनिंग से मिली कोरोना जांच रिपोर्ट में आज 2 नए कोरोना पॉजिटव मामले सामने आए। इसके बाद जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढक़र 380 पर पहुँच गयी। वही कोरोना से अब तक 298 व्यक्ति स्वस्थ होकर घर जा चुके है। वही अब तक 14 लोगों की कोरोना से मौत हो गयी है।

जिला चिकित्सालय के सीएचएमओ के रत्नेश कुररिया ने जानकारी देते हुए बताया कि आज कोरोना के दो नए पॉजिटिव मामले सामने आए है। जिसके बाद जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 380 हो गयी है। साथ ही उन्होंने बताया कि कल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा कोरोना को लेकर की गई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किल कोरोना के लिए निर्देशित किया गया है। जिसमें 1 जुलाई से 15 जुलाई तक स्वास्थ अमला डोर टू डोर प्रत्येक घर में जाकर परिवारों की स्वास्थ्य जांच करेगा। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रत्नेश कुरारिया का कहना है कि कोरोना और अन्य स्वास्थ्य संबंधी जांचे घर घर जाकर होंगी। साथ ही बारिश के मौसम को देखते हुए होने वाली बीमारियां जैसे मलेरिया, डेंगू, वायरल फीवर की भी जांच व लोगों को जागरूक किया जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews