Indore Crime News: IT कंपनी की आड़ में चल रहा था सट्टे का अड्डा, छापेमारी में हुआ खुलासा

indore crime news

Indore Crime News : इंदौर की क्राइम ब्रांच पुलिस को हाल ही में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बताया जा रहा है कि पुलिस की टीम ने ऑनलाइन सट्टे का रैकेट संचालित करने वालों को पकड़ लिया है। दरअसल, ये ऑनलाइन सट्टा 15 राज्यों में फैला हुआ है। इसे आईटी कंपनी की आड़ में चलाया जा रहा था। इसके लिए एक कंट्रोल रूम भी बनाया हुआ था। ऐसे में कई एजेंट नियुक्त कर विभिन्न शहरों में सट्टेबाजी की जा रही थी। विदेश के सर्वर का इस्तेमाल इसके लिए किया जा रहा था।

इस मामले को लेकर कार्रवाई करने के आदेश गृह मंत्रालय द्वारा दिया गया था। सट्टा चलने वाले गिरोह का कनेक्शन खाड़ी देशों से है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजेश हिंगणकर ने इस मामले को लेकर बताया है कि इस सट्टेबाजी की जानकारी काफी समय से पुलिस को मिल रही थी लेकिन कोई तार नहीं मिलने की वजह से इस पर कोई एक्शन नहीं लिया गया।

खबर मिल रही थी कि सट्टेबाजी करने वाले नए लोगों को लत लगाकर हर महीने करोड़ों रुपये कमा रहे है। ऐसे में इस मामले को लेकर पहले जानकारी जुताई गई उसके बाद जानकारी के आधार पर ऐरन हाइट्स में टीम ने छापेमारी की। साथ ही वहां से विशाल सोलंकी, गोविंद राठी और अमन को गिरफ्तार किया गया। जब पूछताछ की गई तो ये बात सामने आई कि ये लोग दिखावे के लिए आईटी कंपनी चला रहे थे।

इनका मुख्य काम ऑनलाइन सट्टेबाजी थी। इसको कण्ट्रोल रूम से संचालित किया जा रहा था। इसके लिए पूरे देश में आनलाइन आइडी बना कर लोगों को सट्टेबाजी सिखाई जाती थी। जानकारी के मुताबिक, एंड्रोयड फोन का उपयोग करने वालों को आरोपितों ने सट्टे की लत लगाई। अब पुलिस की टीम इस मामले की गहराई से जांच कर रही हैं। अभी तक ये जानकारी हाथ लगी है कि विदेश के सर्वर से ये काम किया जा रहा था। अब इस मामले की तहकीकात करने के लिए टीम को हरियाणा और पंजाब में भेजा गया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews