Cyber Fraud In MP: ऑनलाइन शॉपिंग बनी लोगों के लिए मुसीबत, सस्ते समान का ऑफर लगा रहा महंगा चूना

RAILWAY FRAUD

Railways issues alert regarding fake phone

Cyber Fraud In MP: बदलते हुए समय के साथ लोगों की खरीदारी का तरीका भी बदल चुका है। पहले हम छोटी से बड़ी चीज खरीदने के लिए मार्केट जाया करते थे। अब वहीं हम घर पर बैठे-बैठे ऑनलाइन खरीद लेते हैं और सामान हमारे पास पहुंच जाता है। जितनी सुविधाएं बढ़ी है उतने ही नए-नए फ्रॉड के तरीके भी मार्केट में आ गए हैं और चूना लगाने वाले ठग किसी ना किसी तरीके से लोगों को लूटने में लगे हुए हैं।

ऑनलाइन शॉपिंग का चलन इसलिए भी बढ़ गया है क्योंकि यहां पर लोगों को बढ़िया डिस्काउंट दिया जाता है। जिसके चलते वह मार्केट जाने से बेहतर ऑनलाइन चीजें मंगाना पसंद करते हैं। लेकिन इस नए तरीके से जो परेशानी जुड़ी हुई है उसे पहचानना बहुत जरूरी है क्योंकि ऐसे ही फ्रॉड आपके अकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। साइबर अपराधी बड़ी-बड़ी नामी कंपनियों के नाम से मिलती-जुलती वेबसाइट बना लेते हैं और फिर इसके जरिए लोगों के खातों की जानकारी निकाल कर उनसे पैसा उड़ाया जाता है। मध्य देश के कुछ लोगों को झारखंड और हरियाणा के एक गिरोह ने इस तरह से अपना शिकार बनाया है।

बढ़ रहे Cyber Fraud In MP

साइबर फ्रॉड को अंजाम देने वाले लोगों ने नामी-गिरामी कंपनी की वेबसाइट जैसी दिखने वाली फर्जी वेबसाइट बना रखी है। जैसे ही लोग अपना ऑर्डर प्लेस करते हैं और ऑनलाइन भुगतान करने के लिए क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड का उपयोग करते हैं, वैसे ही सारी जानकारी इन जालसाजों के पास पहुंच जाती है और ये उनके सहारे बाद में व्यक्ति के खाते से पैसा निकाल लेते हैं। इस तरह जब भी आप सामान की खरीदारी कर रहे हैं तो भुगतान से पहले वेबसाइट की ठीक तरह से जांच करना बहुत जरूरी है।

भारी छूट का लालच

वैसे तो हर ऑनलाइन वेबसाइट पर व्यक्ति को डिस्काउंट दिया जाता है लेकिन अगर किसी जगह पर आपको भारी भरकम या अविश्वसनीय छूट दी जा रही है, तो इस प्रकार की वेबसाइट की जांच करना बहुत जरूरी है। इस प्रकार की जानकारी अलग-अलग माध्यमों से इंटरनेट पर दी जाती है, जो ग्राहकों की जानकारी चुराने के लिए होती है। किसी भी तरह के फ्रॉड से बचने के लिए इन चीजों को परखना बहुत जरूरी है।

ग्राहक बन जाते हैं शिकार

खाता संबंधित जानकारी चुराने के अलावा फ्रॉड करने वाले कई बार ऑर्डर मिलने पर उसमें खाली बॉक्स या पत्थर रखकर भेज देते हैं और सस्ता सामान लेने के चक्कर में लोग महंगे-महंगे फोन तक बुक कर देते हैं, जब उन तक पार्सल आता है तो उसमें से पत्थर या साबुन निकलते हैं। इसके बाद ठगी का शिकार होने पर वह पुलिस स्टेशन के चक्कर लगाते रह जाते हैं।

इस तरह की चीजों से बचने के लिए यह जरूरी है कि विश्वसनीय वेबसाइट से ही आप अपनी खरीदारी करें। नई वेबसाइट से सामान मंगा रहे हैं तो कैश ऑन डिलीवरी का ऑप्शन चुने, अपनी ऑनलाइन डिटेल्स ना डालें। अगर आपके साथ ठगी हुई है तो आप 19308 है 94799 90636 पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews